फ्लिपकार्ट पर Realme P4 Power 5G पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
Photo Credit: Realme
Realme P4 Power 5G में 6.8 इंच की 1.5K AMOLED HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले है।
अगर आप पूरा दिन या उससे भी ज्यादा समय तक चलने वाली बैटरी से लैस स्मार्टफोन को खरीदने का सोच रहे हैं तो Realme P4 Power 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस फोन में 10001mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है और पुराना फोन एक्सचेंज में देने पर अतिरिक्त बचत हो सकती है। यहां हम आपको Realme P4 Power 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर ऑफर और फीचर्स आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Realme P4 Power 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹27,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो कैनरा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹1500 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 26,499 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 20,950 तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
Realme P4 Power 5G में 6.8 इंच की 1.5K AMOLED HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन से लैस है। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट से लैस है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कई फीचर्स हैं। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए AirFlow VC और बड़ा ग्रेफाइट एरिया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो P4 Power 5G के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 10,001mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999