• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज

100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज

इसमें दो यूएसबी-C पोर्ट हैं, और एक USB-A पोर्ट है।

100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज

Photo Credit: ITHome

Ugreen 100W मिनी आइस GaN चार्जर एक कार्ड शेप चार्जर है।

ख़ास बातें
  • Ugreen 100W मिनी आइस GaN चार्जर एक कार्ड शेप चार्जर है।
  • इसमें मुड़ने वाले प्रोंग्स भी दिए गए हैं।
  • Ugreen 100W मिनी आइस GaN चार्जर में तीन पोर्ट मिल जाते हैं।
विज्ञापन

Ugreen ने अपना नया अल्ट्रा स्लिम चार्जर मार्केट में पेश किया है। यह 100W आउटपुट के साथ आता है। कंपनी ने कहा है कि यह अन्य चार्जर से ज्यादा यूजर फ्रेंडली है। यह फ्लैट है और पोर्टेबल भी है। इसे Ugreen 100W Mini Ice GaN Charger नाम दिया गया है। चार्जर में तीन पोर्ट मिल जाते हैं। इसमें दो यूएसबी-C पोर्ट हैं, और एक USB-A पोर्ट है। दोनों ही USB-C पोर्ट 100W पावर देते हैं। डाइमेंशन 90.2 x 55.6 x 18.2 mm हैं और वजन 178 ग्राम है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Ugreen 100W Mini Ice GaN Charger Price

Ugreen 100W Mini Ice GaN Charger की कीमत 189 युआन (लगभग 2500 रुपये) है। इसे कंपनी ने घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। चीन में अधिकारिक वेबसाइट से इसे खरीदा जा सकेगा। 

Ugreen 100W Mini Ice GaN Charger Specifications

Ugreen 100W मिनी आइस GaN चार्जर एक कार्ड शेप चार्जर है। यह डिजाइन इसे बहुत अधिक पतला बनाता है। इसका फायदा यह है कि यह चार्जर पोर्टेबल अधिक है। डाइमेंशन 90.2 x 55.6 x 18.2 mm हैं और वजन 178 ग्राम है। इसमें मुड़ने वाले प्रोंग्स भी दिए गए हैं, जिससे इसे जेब या लैपटॉप स्लीव में आसानी से डाला जा सकता है। इससे प्लग कपड़े में नहीं फंसता है, और न ही बैग में रखे दूसरे डिवाइस पर खरोंच आने देता है। 

Ugreen 100W मिनी आइस GaN चार्जर में तीन पोर्ट मिल जाते हैं। इसमें दो यूएसबी-C पोर्ट हैं, और एक USB-A पोर्ट है। दोनों ही USB-C पोर्ट 100W पावर देते हैं। कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप को भी चार्ज कर सकता है। 2022 MacBook Air को यह 30 मिनट में 53% चार्ज कर सकता है। USB-A पोर्ट में 22.5W की आउटपुट दी गई है। यह पुराने केबल और छोटे एक्सेसरी जैसे स्मार्टवॉच, कैमरा या ईयरबड्स को चार्ज करने में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

चार्जर को हीट होने से बचाने के लिए इसमें थर्मल मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया गया है। कंपनी ने कहा है कि इसका सिस्टम टेम्परेचर को लगातार चेक करता रहता है। ओवरहीटिंग से बचाने के लिए यह पावर डिलीवरी को एडजस्ट करता रहता है। इसमें शॉर्ट-सर्किट, ओवरवोल्टेज, और ओवरकरंट के लिए सेफ्टी भी दी गई है। इसमें PD 3.0, PPS, QC 3.0, AFC, और FCP जैसे फास्ट चार्जिंग प्रोटोकॉल भी दिए गए हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »