फोन में 6.9 इंच का फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
Redmi 17 4G फोन इससे पहले आए Redmi 15 का सक्सेसर हो सकता है।
Redmi 17 4G जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। फोन काफी दिनों से लीक्स में छाया हुआ है। इसके लॉन्च से पहले अब लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं। फोन में MediaTek का Helio G91-Ultra चिपसेट बताया गया है। इसमें बड़ी बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने वाला है। इसी के साथ फोन में कई और लुभावने फीचर्स सामने आए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से फोन के बारे में सभी खास बातें।
Redmi 17 4G के लॉन्च से पहले इसके सभी स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने पोस्ट में इसके फीचर्स का खुलासा किया है। फोन में 6.9 इंच का फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 1600 × 720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। यह 675 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। फोन में डीसी डिमिंग के साथ लो ब्लू लाइट के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी देखने को मिल सकता है। इसी के साथ इस डिवाइस में 8-bit कलर डेप्थ, 83% NTSC गेमट कवरेज देखने को मिल सकती है। इसके अलावा Dynamic RGB लाइट सपोर्ट यहां मिल सकता है। डिस्प्ले पर Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया जा सकता है।
फोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G91-Ultra चिप मिल सकती है। यह 12nm प्रोसेसिंग पर बेस्ड चिप है। इसके साथ में कंपनी 6GB तक रैम दे सकती है और 256GB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन में 4GB+128GB, 4GB+256GB, 6GB+128GB, और 6GB+256GB वेरिएंट्स आने की संभावना है। फोन को कंपनी चार कलर्स में पेश कर सकती है जिसमें Oak Green, Deep Blue, Black, और Lotus Purple शामिल हो सकता है।
कैमरा के लिए कहा गया है कि इसके रियर में 50MP का मेन सेंसर दिया जा सकता है। साथ में एक सेकंडरी कैमरा भी होगा जो कि 5MP का हो सकता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है। फोन में 7,500mAh की बैटरी मिल सकती है जिसके साथ में कंपनी 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी बताया गया है। साथ ही AI फेस अनलॉक भी इसमें दिया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड Wi-Fi समेत ब्लूटूथ सपोर्ट भी होगा। साथ ही NFC फीचर भी मिलने की संभावना है। फोन के डाइमेंशन 170.12 × 78.42 × 8.8mm बताए गए हैं। इसका वजन 232 ग्राम हो सकता है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग भी दी जा सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!