• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung यूजर्स जरा संभलकर! अब पासवर्ड भूले तो परमानेंट लॉक हो जाएगा फोन! One UI 9.0 में आई तगड़ी सिक्योरिटी

Samsung यूजर्स जरा संभलकर! अब पासवर्ड भूले तो परमानेंट लॉक हो जाएगा फोन! One UI 9.0 में आई तगड़ी सिक्योरिटी

13 बार नाकाम कोशिशें पूरी होने पर डिवाइस हमेशा के लिए लॉक हो जाएगा

Samsung यूजर्स जरा संभलकर! अब पासवर्ड भूले तो परमानेंट लॉक हो जाएगा फोन! One UI 9.0 में आई तगड़ी सिक्योरिटी

Photo Credit: iStock/megaflopp

Samsung One UI 9.0 में सिक्योरिटी और अधिक टाइट होकर आई है। One UI 9.0 में अनलॉक करने की कोशिशें नाकाम होने पर लॉकआउट का समय बढ़ता जाएगा।

ख़ास बातें
  • अनलॉक करने की कोशिशें नाकाम होने पर लॉकआउट का समय बढ़ता जाएगा।
  • 13 बार नाकाम कोशिशें कर चुके होंगे तो डिवाइस हमेशा के लिए लॉक हो जाएगा
  • नाकाम होने के बाद फिर फोन को फैक्ट्री रीसेट करना अनिवार्य हो जाएगा।
विज्ञापन

Samsung ने One UI 9.0 पर चलने वाले डिवाइसेज के लिए लॉकस्क्रीन सिक्योरिटी की पॉलिसी को और ज्यादा सख्त कर दिया है। सैमसंग यूजर्स को अब जरा संभलकर चलना होगा, क्योंकि अगर आप फोन या One UI 9.0 पर चलने वाले डिवाइस का पासवर्ड भूलते हैं तो आपको अपनी डिवाइस के डेटा से भी हाथ धोना पड़ सकता है। कंपनी ने अनलॉक करने की कोशिशों की संख्या कम कर दी है और एक निश्चित संख्या के बाद एटेम्प्ट करते हैं तो फोन स्थाई रूप से लॉक हो जाएगा। आइए जानते हैं कंपनी की नई सिक्योरिटी पॉलिसी के बारे में। 

Samsung One UI 9.0 में सिक्योरिटी और अधिक टाइट होकर आई है। सैमसंग ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने नई सिक्योरिटी पॉलिसी की जानकारी दी है। One UI 9.0 में अनलॉक करने की कोशिशें नाकाम होने पर लॉकआउट का समय बढ़ता जाएगा। यानी हरेक कोशिश के बाद कंपनी कुछ मिनटों का अंतराल बढ़ा देगी जिसमें आप दोबारा कोशिश कर सकेंगे। लेकिन इसी तरह 13 बार नाकाम कोशिशें कर चुके होंगे तो डिवाइस हमेशा के लिए लॉक हो जाएगा और फिर फोन को फैक्ट्री रीसेट करना अनिवार्य हो जाएगा अन्यथा फोन का लॉक नहीं खुलेगा। अगर फैक्ट्री रीसेट तक बात पहुंचती है तो यूजर को डेटा से हाथ धोना पड़ेगा। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि यूजर के पास डेटा का बैकअप हो। 

फोन अनलॉक के मिलेंगे 13 मौके
नए सिक्योरिटी सिस्टम के तहत यूजर को अपना डिवाइस अनलॉक करने के लिए 13 मौके मिलेंगे। पहले 5 अटेम्प्ट के बाद फोन 1 मिनट के लिए लॉक होगा। इसके बाद प्रत्येक असफल अटेम्प्ट पर टाइम बढ़ता जाएगा। 6 अटेम्प्ट के बाद 5 मिनट, 7 अटेम्प्ट के बाद 15 मिनट, 8 अटेम्प्ट के बाद 30 मिनट, 9 अटेम्प्ट के बाद 90 मिनट, 10 अटेम्प्ट के बाद 4 घंटे, 11वें अटेम्प्ट के बाद 12 घंटे, 12वें पर 24 घंटे, और अंत में 13 अटेम्प्ट कर लेने पर आप असफल होते हैं तो फोन परमानेंट तौर पर लॉक हो जाएगा। अब फोन केवल फुल फैक्ट्री रीसेट पर ही खुल सकेगा। ऐसा करने पर आपके डिवाइस का लोकल डेटा पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा। 

Samsung ने हालांकि इसके लिए स्मार्ट काउंटिंग मैकेनिज्म बनाया है। यानी अगर यूजर एक ही पिन, या गलत पिन अथवा पैटर्न को दोबारा डालता है तो इसे दो बार के असफल प्रयास में नहीं गिना जाएगा। समान पिन दोबारा डालने पर एक ही असफल प्रयास माना जाएगा। सिर्फ़ अलग-अलग गलत एंट्री से ही काउंटर आगे बढ़ेगा। जब कोई यूजर तय सीमा के करीब जाएगा तो कंपनी बाकी बचे प्रयासों के बारे में साफ चेतावनी भी दिखाएगी। सैमसंग ने सलाह दी है कि यूजर ऐसी स्थिति में डेटा खोने से बचने के लिए रेगुलर क्लाउड या स्मार्ट स्विच बैकअप बनाए रखें।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  5. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  6. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  7. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  8. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  9. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »