Vivo T4R 5G की भारत में कल शुरू होगी बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन की ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर पांच अगस्त को 12 PM से बिक्री की जाएगी। Vivo T4R 5G के लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है

Vivo T4R 5G की भारत में कल शुरू होगी बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने इसे सबसे स्लिम क्वाड‑कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन बताया है
  • Vivo T4R 5G में 6.77‑इंच HDR10+ (2392×1080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने हाल ही में T4R 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की कल (5 अगस्त) से भारत में बिक्री शुरू की जाएगी। Vivo T4R 5G में प्रोसेसर के तौर पर 4 nm MediaTek Dimensity 7400 दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सबसे स्लिम क्वाड‑कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। 

Vivo T4R 5G का प्राइस, उपलब्धता 

इस स्मार्टफोन की ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर पांच अगस्त को 12 PM से बिक्री की जाएगी। Vivo T4R 5G के लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 19,499 रुपये 8 GB + 256 GB का 21,499 रुपये और 12 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 23,499 रुपये का है। इसे Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से खरीदने पर पांच प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा Axis Bank Flipkart डेबिट कार्ड से इसे खरीदने पर पांच प्रतिशत का कैशबैक मिल सकता है। इसके लिए नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प है। इस स्मार्टफोन को आर्कटिक व्हाइट और ट्विलाइट ब्लू कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। देश में इस वर्ष की दूसरी तिमाही में इस वर्ष की दूसरी तिमाही में Vivo ने 21 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ पहला स्थान हासिल किया है। 

T4R 5G के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.77‑इंच HDR10+ (2392×1080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। Vivo का दावा है कि यह देश में सबसे स्लिम क्वाड‑कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। T4R 5G की थिकनेस 7.39 mm की है। इसके डिस्प्ले के लिए SGS Low Blue Light सर्टिफिकेशन मिला है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 4 nm MediaTek Dimensity 7400 दिया गया है। 

T4R 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके सभी कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। इसके कैमरा मॉड्यूल में एक Aura Light रिंग फ्लैश यूनिट भी दी गई है। इस स्मार्टफोन की 5,700 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिेंट सेंसर दिया गया है। 


 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  2. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  6. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  8. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »