• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • उंगली के नाखून जितना फैन आया, जानें कहां होगा इस्तेमाल और कितना करेगा ठंडा

उंगली के नाखून जितना फैन आया, जानें कहां होगा इस्तेमाल और कितना करेगा ठंडा

अगर आपसे कहा जाए कि उंगली के नाखून के समान आकार का पंखा हो सकता है, तो क्या आपको इस बात पर यकीन होगा।

उंगली के नाखून जितना फैन आया, जानें कहां होगा इस्तेमाल और कितना करेगा ठंडा

Photo Credit: xMEMS Labs

यह फैन-ऑन-अ-चिप एक सॉलिड-स्टेट हीट-मूविंग सिस्टम है।

ख़ास बातें
  • µCooling फैन-ऑन-अ-चिप एक सॉलिड-स्टेट हीट-मूविंग सिस्टम है।
  • µCooling फैन प्रोटोटाइप ग्लास के फ्रेम में डायरेक्ट फिट किया जा सकता है।
  • इससे ग्लासेज के सर्फेस के टेंप्रेचर को 40% तक कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अगर आपसे कहा जाए कि उंगली के नाखून के समान आकार का पंखा हो सकता है, तो क्या आपको इस बात पर यकीन होगा। मगर यह सच है और xMEMS लैब्स ने स्मार्ट ग्लासेज के लिए एक माइक्रोफैन तैयार कर दिया है। आमतौर पर स्मार्ट ग्लासेज के साथ दिक्कत यह आती है, इन्हें लंबे समय तक पहने रखा जाता है तो हीट होती है और वजन के चलते भारीपन का अहसास होता है। अब परेशानी का हल निकालते हुए कंपनी Sycamore और µCooling को लेकर आई है, जिससे वजन और गर्मी दोनों को दूर करने में मदद मिलेगी। यह टेक्नोलॉजी वियरेबल डिवाइसेज को छोटा बनाने में भी मदद करेंगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

कब होंगे पेश
xMEMS इन पार्ट्स को 16 सितंबर को ताइपे और 18 सितंबर को शेन्जेन में होने वाली xMEMS Live Asia सेमिनार सीरीज में पेश करेगी। फिलहाल, कंपनी ने इनके डिजाइन की कुछ झलक पेश की हैं। इस इवेंट को देखने के लिए इच्छुक लोग xMEMS लैब्स की वेबसाइट पर अपनी जगह बुक कर सकते हैं।

xMEMS लैब्स का मानना है कि स्मार्ट ग्लास भविष्य में AI इंटरफेस बनने वाले हैं, जो जानकारी पाने, बातचीत करने और दुनिया को देखने के तरीके को बदल देंगे। मगर यह पहनने में आरामदायक रहेंगे तभी कामयाब भी हो पाएंगे। ऐसे में कंपनी का Sycamore स्मार्ट ग्लासेज के भारीपन को दूर सकता है, वहीं µCooling ग्लासेज से होने वाली हीट को दूर कर सकता है। इनकी बदौलत स्लिम और लाइट डिजाइन बनाना भी मुमकिन हो सकता है जिससे साफ आवाज, सटीक थर्मल कंट्रोल और पूरा दिन कंफर्ट मिलता है।

छोटा फैन
कंपनी एक छोटा फैन µCooling लेकर आई है। यह फैन-ऑन-अ-चिप एक सॉलिड-स्टेट हीट-मूविंग सिस्टम है। यह प्रोटोटाइप ग्लास के फ्रेम में डायरेक्ट फिट किया जा सकता है, जिससे उनके सर्फेस के टेंप्रेचर को 40 प्रतिशत तक कम कर पाएं। इसके साथ ही यह थर्मल मार्जिन को भी 70 प्रतिशत तक बढ़ाता है।

छोटे स्पीकर
xMEMS ने बीते साल नवंबर में Sycamore को दुनिया के पहले स्लिम नियर-फील्ड फुल-रेंज स्पीकर के तौर पर पेश किया था, जिसकी मोटाई 1 मिमी से थोड़ी ज्यादा है। कंपनी ने इन पार्ट्स को खासतौर पर वियरेबल्स के लिए तैयार किया। अब कंपनी AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लास का प्रोटोटाइप दिखाने के लिए तैयार है। इन ग्लास की आर्म्स में Sycamore स्पीकर लगे हैं, जो नेचुरल कन्वर्सेशनल AI और शानदार म्यूजिक प्लेबैक प्रदान करते हैं।

स्मार्ट ग्लासेज की दिक्कत होगी दूर
xMEMS के इन पार्ट्स से स्मार्ट ग्लासेज का आकार छोटा करने में मदद होगी।
स्मार्ट ग्लासेज को लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर हीट की दिक्कत रहती है, लेकिन यह फैन हीट को कम करने का दावा करता है।
स्मार्ट ग्लासेज में लगने वाले स्पीकर उनके वजन में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन ये स्पीकर लाइट हैं और वजन को काफी कम कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Micro fan, xMEMS Labs, AI Glasses, Sycamore Speakers
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »