Vivo ने लॉन्च किया Y04s, 6,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Vivo ने इस स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। इसे स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लाया गया है

Vivo ने लॉन्च किया Y04s, 6,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की LCD टचस्क्रीन 570 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है
  • यह Android 14 पर बेस्ड FuntouchOS 14 पर चलता है
  • इसे Crystal Purple और Jade Green कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo ने Y04s को लॉन्च किया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T612 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में एडैप्टिव LCD टचस्क्रीन 570 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 15 W FlashCharge को सपोर्ट करती है। यह Android 14 पर बेस्ड FuntouchOS 14 पर चलता है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Vivo Y04s का प्राइस, उपलब्धता

इस स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। इसे स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लाया गया है। इसका प्राइस IDR 13,99,000 (लगभग 7,480 रुपये) का है। इसे Crystal Purple और Jade Green कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Vivo Y04s की बिक्री इंडोनेशिया में कंपनी के ई-स्टोर और कुछ अन्य ऑनलाइन स्टोर्स के जरिए की जाएगी। Vivo ने इस स्मार्टफोन के भारत और अन्य मार्केट्स में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

Vivo Y04s के स्पेसिफिकेशंस

डुअल-सिम वाले इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच LCD टचस्क्रीन HD+ (1,600 × 720 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन, 60 Hz से 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 570 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T612 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4 GB का LPDDR4X RAM है और 64 GB की स्टोरेज है। इसकी स्टोरेज को एक माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके बैक पैनल पर Crystalline Matte डिजाइन है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और LED फ्लैश के साथ QVGA सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके कैमरा पोट्रेट, पैनोरैमा और स्लो मोशन मोड्स को सपोर्ट करते हैं। 

Vivo Y04s में कनेक्टिविटी के लिए 4G, डुअल बैंड, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, Beidou और USB Type-C port पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 15 W FlashCharge को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह Android 14 पर बेस्ड FuntouchOS 14 पर चलता है। इस स्मार्टफोन का साइज 167.30 × 76.95 × 8.19 mm और भार लगभग 202 ग्राम का है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »