Upcoming Smartphones April 2024: इस हफ्ते लॉन्च होंगे Realme P1, Moto G64, Vivo T3x जैसे धांसू स्मार्टफोन

Vivo T3x भारत में 17 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है।

Upcoming Smartphones April 2024: इस हफ्ते लॉन्च होंगे Realme P1, Moto G64, Vivo T3x जैसे धांसू स्मार्टफोन

Photo Credit: X/Mukul Sharma

Realme P1 में MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट बताया गया है।

ख़ास बातें
  • Realme P1 में MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट बताया गया है।
  • इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले होगा।
  • Vivo T3x भारत में 17 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है।
विज्ञापन
अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में कई स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च होने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। Realme, Oppo, Infinix जैसे ब्रैंड्स ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। अब Vivo, Motorola, Realme एक बार फिर से अपनी नई सीरीज के साथ लॉन्च के लिए कमर कस चुकी हैं। आइए जानते हैं आने वाले हफ्ते में कौन-कौन से स्मार्टफोन दस्तक देने जा रहे हैं। 

Realme P1
Realme P सीरीज भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने Realme P1 लॉन्च डेट 15 अप्रैल के लिए निर्धारित की है। सीरीज में कंपनी Realme P1 और Realme P1 Pro को लॉन्च करने जा रही है। Realme P1 में MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट बताया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले होगा, साथ में डिवाइस को IP54 रेटिंग मिलने की बात भी सामने आई है। 125289,125288,125339,125296

Realme P1 Pro में हमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह भी एक AMOLED पैनल होगा। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 SoC होगा जिसके साथ में 5000mAh बैटरी दी जा सकती है। डिवाइस को IP65 रेटिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। Realme P1 और Realme P1 Pro की कीमत क्रमश: 15,000 रुपये और 20,000 रुपये संभावित है। 

Moto G64 
Motorola अपने नए स्मार्टफोन के साथ तैयार है जो कि 16 अप्रैल को पेश किया जाएगा। कंपनी अब G सीरीज में Moto G64 को भारत में पेश करने जा रही है। जी सीरीज के फोन काफी पॉपुलर रहे हैं। Moto G64 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह पहला फोन होगा जो MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। फोन में 6.5 इंच FHD+ डिस्प्ले बताया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।  

फोन में 50MP का मेन कैमरा बताया गया है। इसमें डुअल स्पीकर होंगे। साथ में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा। फोन IP52 रेटिंग के साथ आ सकता है। यह एंड्रॉयड 14 ऑपरेटेड फोन होगा। कंपनी जिसके साथ 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने वाली है। 

Vivo T3x 
Vivo T3x भारत में 17 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है। फोन पिछले साल आए Vivo T2x का सक्सेसर बताया गया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट होगा। फोन ग्रीन और क्रिमसन कलर्स में आने वाला है। इसमें 6.72 इंच का FHD+ 120Hz LCD डिस्प्ले बताया गया है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी होगी और साथ में 44W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट होगा।  
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great battery life
  • Good main rear camera
  • Ultra-wide camera offers auto-focus
  • Gorilla Glass protection
  • कमियां
  • Eligible for 1 Android OS update
  • 33W charging is slow
  • Thick bezels
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »