Realme जल्द भारत में लॉन्च करेगी P2 Pro, BIS की वेबसाइट पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन को दो कलर्स में लाया जा सकता है। यह मिड-रेंज में हो सकता है। P2 Pro में 12 GB RAM और 256 GB तक की स्टोरेज हो सकती है

Realme जल्द भारत में लॉन्च करेगी P2 Pro, BIS की वेबसाइट पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन को दो कलर्स में लाया जा सकता है

ख़ास बातें
  • P2 Pro में 12 GB RAM और 256 GB तक की स्टोरेज हो सकती है
  • कंपनी के P1 Pro में 6.7 इंच फुल HD+ कर्व्ड OLED डिस्प्ले था
  • Realme का Note 60 इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Realme ने अप्रैल में भारत में P1 5G और P1 Pro 5G को लॉन्च किया था। कंपनी जल्द ही P2 Pro को पेश कर सकती है। इस स्मार्टफोन की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। P2 Pro में 12 GB RAM और 256 GB तक की स्टोरेज हो सकती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Realme के एक स्मार्टफोन को BIS की वेबसाइट पर मॉडल नंबर RMX3987 के साथ देखा गया है। हालांकि, इस लिस्टिंग से इसके स्पेसिफिकेशंस का पता नहीं चला है। हाल ही में एक लीक में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन को दो कलर्स में लाया जा सकता है। यह मिड-रेंज में हो सकता है। कंपनी के P1 Pro में 6.7 इंच फुल HD+ कर्व्ड OLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 दिया गया है। 

Realme का Note 60 इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। यह इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए Realme Note 50 की जगह लेगा। Realme ने इस स्मार्टफोन के प्रमुख फीचर्स का खुलासा किया है। इसके डिजाइन में पिछले वर्जन की तुलना में कुछ बदलाव किया गया है। इस स्मार्टफोन को 30 अगस्त को इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाएगा। भारत में इसके लॉन्च की Realme ने पुष्टि नहीं की है। देश में Realme Note को नहीं लाया गया था। इस स्मार्टफोन में दाएं कोने पर ऊपर रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसके दो कैमरा अलग सर्कुलर यूनिट्स के साथ हैं। इसके साथ ही एक LED फ्लैश दिया गया है। Realme Note 60 में स्लिम बेजेल्स हैं। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप नॉच है। इसमें दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हैं। इस स्मार्टफोन को ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

कंपनी के Note 60 को तीन RAM और स्टोरेज कन्फिग्रेशंस में लाया जाएगा। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI पर चलेगा। इसमें 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन का 6.74 इंच डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा।  पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स के मिड-रेंज सेगमेंट में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »