इस स्मार्टफोन के फ्रंट में होल-पंच डिस्प्ले है। इससे पहले कंपनी के स्मार्टफोन्स में टॉप बेजेल के अंदर फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Sony Xperia 1 VII की जगह ले सकता है
यह पिछले वर्ष पेश किए गए Sony Xperia 1 VII की जगह ले सकता है
जापानी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Sony का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Sony Xperia 1 VIII के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Sony Xperia 1 VII की जगह ले सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में यूजर Insider Sony ने आगामी स्मार्टफोन के कंप्यूटर ऐडेड डिजाइन (CAD) को लीक किया है। Sony Xperia 1 VIII में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। यह स्मार्टफोन पर्पल, ग्रीन और ब्लैक के नए कलर्स में दिख रहा है। Sony Xperia 1 VIII में नए डिजाइन वाली स्क्वेयर शेप में रियर कैमरा यूनिट है। इसमें तीन कैमरा और एक LED फ्लैश है। यह Sony के स्मार्टफोन्स में दिए जाने वाले वर्टिकल तौर पर अलाइंड कैमरा सेटअप से अलग है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में होल-पंच डिस्प्ले है। इससे पहले कंपनी के स्मार्टफोन्स में टॉप बेजेल के अंदर फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है।
इस लीक से आगामी स्मार्टफोन में तीनों कैमरा 48 मेगापिक्सल के होने का संकेत मिल रहा है। Sony Xperia 1 VIII का अल्ट्रा-वाइड कैमरा इसके पिछले वर्जन के समान हो सकता है। इस स्मार्टफोन में फ्रंट पर स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए जा सकते हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि Sony Xperia 1 VIII की IMEI के डेटाबेस पर लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर - XQ-GE44 है।
Sony Xperia 1 VII में 6.5 इंच FHD+ OLED HDR डिस्प्ले (1,080 x 2,340 पिक्सल्स) 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच स्कैनिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट और Adreno 830 GPU है। यह Android 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। Sony Xperia 1 VII की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 30 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन