Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल

Sony Xperia 1 VIII और Xperia 10 VIII की एक सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हुई है। पिछले वर्ष पेश किए गए Sony Xperia 1 VII और Xperia 10 VII की ये जगह ले सकते हैं

Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल

पिछले वर्ष मई में पेश किए गए Sony Xperia 1 VII को पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है
  • Sony Xperia 1 VIII में एक टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है
  • पिछले वर्ष मई में Sony Xperia 1 VII को पेश किया गया था
विज्ञापन

जापानी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Sony का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Sony Xperia 1 VIII के रियर कैमरा मॉड्यूल में इस स्मार्टफोन के पिछले वर्जन की तुलना में बड़ा बदलाव किया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच डिजाइन हो सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में Sony Xperia 1 VIII के डिजाइन को लीक किया गया है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन पिछले वर्ष पेश किए गए Sony Xperia 1 VII की तुलना में अलग होने का संकेत मिल रहा है। आगामी स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें तीन कैमरा के साथ एक LED फ्लैश है। आमतौर पर, Sony के स्मार्टफोन्स में वर्टिकल तरीके से अरेंज्ड रियर कैमरा सिस्टम दिया जाता है। आगामी स्मार्टफोन के फ्रंट में होल-पंच कटआउट दिख रहा है। इससे पहले कंपनी के Xperia स्मार्टफोन्स में टॉप बेजेल में अंदर फ्रंट कैमरा होता है। 

इस स्मार्टफोन के रियर कैमरा मॉड्यूल के आसपास कुछ स्मॉल कटआउट दिए गए हैं। इनका इस्तेमाल माइक्रोफोन या ऑटोफोकस सेंसर्स के लिए हो सकता है। Sony Xperia 1 VIII में एक टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि Sony Xperia 1 VIII और Xperia 10 VIII की एक सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हुई है। पिछले वर्ष पेश किए गए Sony Xperia 1 VII और  Xperia 10 VII की ये जगह ले सकते हैं।  इन स्मार्टफोन्स की IMEI के डेटाबेस पर लिस्टिंग हुई है।  Sony Xperia 1 VIII का मॉडल नंबर - XQ-GE44 और Sony Xperia 10 VIII का XQ-GH44 है। इन स्मार्टफोन्स के अलग PM कोड से इनके जापान के साथ ही यूरोपियन और एशियन मार्केट्स में भी लॉन्च का संकेत मिल रहा है। हालांकि, इस लिस्टिंग से इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली थी। 

Sony Xperia 1 VIII में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है।  इंटरनेशनल मार्केट में पिछले वर्ष मई में पेश किए गए Sony Xperia 1 VII में 6.5 इंच FHD+ OLED HDR डिस्प्ले (1,080 x 2,340 पिक्सल्स) 120 Hz तक के  रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच स्कैनिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite और Adreno 830 GPU दिया गया है। यह Android 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 30 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Sony Xperia 1 VII की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »