Sony Xperia 1 Viii Features

Sony Xperia 1 Viii Features - ख़बरें

  • Sony Xperia 1 VIII कल होगा लॉन्च, नए डिजाइन वाला रियर कैमरा सिस्टम
    जर्मनी में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Sony Xperia 1 VIII की प्रमोशनल इमेजेज दिखी हैं। इन इमेजेज में यह स्मार्टफोन तीन कलर्स - सिल्वर, रेड और ब्लैक में है। Sony Xperia 1 VIII के रियर कैमरा सिस्टम के डिजाइन में बदलाव किया गया है। इसमें वर्टिकल कैमरा स्ट्रिप के बजाय रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है।
  • Sony Xperia 1 VIII जल्द होगा लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
    Sony ने बताया है कि जापान में 13 मई को एक नए Sony Xperia स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए एक इवेंट आयोजित होगा। वीडियो स्ट्रीमिंग साइट YouTube पर एक वीडियो में 'नेक्स्ट वन इज कमिंग' की टैगलाइन दी गई है, जिससे यह कंपनी की Xperia 1 सीरीज का हिस्सा होने का संकेत मिल रहा है। कंपनी की वेबसाइट पर आगामी स्मार्टफोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है।
  • Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है स्क्वेयर कैमरा आइलैंड, जल्द लॉन्च की तैयारी
    आगामी स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाला कैमरा आइलैंड हो सकता है। इसमें तीन कैमरा और फ्लैश दिया जा सकता है। यह अन्य हैंडसेट कंपनियों के स्मार्टफोन्स के समान है। इससे पहले Sony के स्मार्टफोन्स में एक पतली वर्टिकल स्ट्रिप दी जाती रही है। Sony Xperia 1 VIII में 48 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है।
  • Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है हेडफोन जैक, वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट
    US फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर Sony के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PY7-30515Z के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Sony Xperia 1 VIII हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5G और Wi-Fi कनेक्टिविटी है। इसमें 3.5 mm ऑडियो जैक और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है।
  • Sony Xperia 1 VIII में नए कलर्स के साथ मिल सकता है अलग कैमरा लेआउट
    Sony Xperia 1 VIII में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। यह स्मार्टफोन पर्पल, ग्रीन और ब्लैक के नए कलर्स में दिख रहा है। Sony Xperia 1 VIII में नए डिजाइन वाली स्क्वेयर शेप में रियर कैमरा यूनिट है। इसमें तीन कैमरा और एक LED फ्लैश है। यह Sony के स्मार्टफोन्स में दिए जाने वाले वर्टिकल तौर पर अलाइंड कैमरा सेटअप से अलग है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »