भारत में घटी स्मार्टफोन की शिपमेंट्स, Realme और Xiaomi को बड़ा नुकसान

मार्केट रिसर्च फर्म IDC की रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के स्मार्टफोन मार्केट की ग्रोथ फ्लैट रह सकती है

भारत में घटी स्मार्टफोन की शिपमेंट्स, Realme और Xiaomi को बड़ा नुकसान

पहली तिमाही में ग्रोथ हासिल करने वाली एकमात्र कंपनी Oppo रही

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 16 प्रतिशत घटी हैं
  • दक्षिण कोरिया की सैमसंग ने मार्केट में पहला स्थान बरकरार रखा है
  • स्मार्टफोन मार्केट में पिछले कुछ तिमाहियों से मंदी है
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों से स्मार्टफोन के मार्केट पर इकोनॉमिक स्लोडाउन और कुछ अन्य कारणों से प्रेशर है। देश में जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान स्मार्टफोन की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 16 प्रतिशत गिरकर 3.1 करोड़ यूनिट्स की रही। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स Realme और Xiaomi की पिछली तिमाही में शिपमेंट्स सबसे अधिक घटी हैं। 

मार्केट रिसर्च फर्म IDC की रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के स्मार्टफोन मार्केट की ग्रोथ फ्लैट रह सकती है। इस रिपोर्ट के अनुसार, "इस वर्ष की पहली तिमाही में देश में 3.1 करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट की गई। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 16 प्रतिशत की गिरावट है। यह चार वर्षों में पहली तिमाही में सबसे कम शिपमेंट है।" दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने शिपमेंट्स घटने के बावजूद 20.1 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ इस मार्केट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। दूसरे स्थान पर चीन की Vivo (17.7 प्रतिशत) है। पहली तिमाही में ग्रोथ हासिल करने वाली एकमात्र कंपनी Oppo रही। इसका मार्केट शेयर 17.6 प्रतिशत का है। चीन की Xiaomi की शिपमेंट्स 41.1 प्रतिशत घटकर लगभग 50 लाख यूनिट्स की थी। इसका मार्केट शेयर गिरकर 16.4 प्रतिशत पर है, जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 23.4 प्रतिशत का था। 

इसके अलावा Realme की शिपमेंट्स लगभग आधी घटकर 29 लाख यूनिट्स की थी। इसका मार्केट शेयर गिरकर 9.4 प्रतिशत हो गया है। IDC ने बताया, "मैक्रोइकोनॉमिक स्थितियों में अनिश्चतता के कारण कंज्यूमर डिमांड में कमजोरी है। इसके अलावा पिछले वर्ष की दूसरी छमाही में स्टॉक अधिक होने से इनवेंटरी भी बढ़ गई है।" 

पिछले फाइनेंशियल ईयर में देश से मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट बढ़कर 11.12 अरब डॉलर (लगभग 90,000 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। इस एक्सपोर्ट में iPhone बनाने वाली Apple की हिस्सेदारी लगभग आधी है।  एपल के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है। देश में कंपनी की सेल्स उच्च स्तर पर पहुंच गई है। इसके अलावा एपल ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की भी तैयारी की है। इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर में मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट लगभग 45,000 करोड़ रुपये का था। मोबाइल फोन के एक्सपोर्ट में Samsung की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत की रही। कंपनी ने इस सेगमेंट में लगभग 36,000 करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट किया है। थर्ड-पार्टी एक्सपोर्ट का योगदान लगभग 1.1 अरब डॉलर (लगभग 9,014 करोड़ रुपये का था। ये फर्में देश में बने सभी ब्रांड्स के फोन्स का एक्सपोर्ट करती हैं। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »