प्राइस अलर्ट! महंगे होने जा रहे Samsung स्मार्टफोन, इतने हजार बढ़ेगी कीमत ...

कंपनी की A सीरीज के स्मार्टफोन 1000 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक महंगे हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2025 09:28 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ने वाली है!
  • स्मार्टफोन 1000 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक महंगे हो सकते हैं।
  • Galaxy A56 फोन की कीमत 2000 रुपये तक बढ़ सकती है।

Samsung के स्मार्टफोन जल्द ही महंगे हो सकते हैं

Photo Credit: Samsung

Samsung के स्मार्टफोन महंगे होने वाले हैं! कंपनी जल्द ही अपनी Galaxy A सीरीज के स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ा सकती है। और यह बदलाव अगले हफ्ते ही दिख सकता है। एक जाने माने टिप्स्टर ने खुलासा किया है कि 15 दिसंबर से कंपनी के Galaxy A सीरीज के स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ सकती है। बता दें कि कंपनी Galaxy A सीरीज में अगले महीने नए मॉडल्स पेश करने वाली है। लेकिन लॉन्च से पहले पुराने मॉडल्स की कीमत घटने की बजाए बढ़ने की खबर क्यों आ रही है? आइए जानते हैं वजह। 

Samsung Galaxy A स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ने वाली है! कंपनी की A सीरीज के स्मार्टफोन 1000 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक महंगे हो सकते हैं। जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने खुलासा किया है कि सोमवार यानी 15 दिसंबर से सैमसंग की ए सीरीज के स्मार्टफोन महंगे हो जाएंगे। टिप्स्टर की मानें तो Galaxy A56 फोन की कीमत 2000 रुपये तक बढ़ने वाली है। 

Advertisement

Samsung Galaxy A सीरीज में नए स्मार्टफोन अगले महीने पेश किए जा सकते हैं। इनमें Galaxy A37 और Galaxy A57 जैसे मॉडल्स को शामिल किया जा सकता है। आमतौर पर कंपनियां नए मॉडल्स के लॉन्च से पहले पुराने मॉडल्स की कीमत घटा देती हैं। लेकिन सैमसंग यहां पर ट्रेंड के उलट जाते हुए पुराने मॉडल्स की कीमत में इजाफा करने जा रही है। क्या है वजह? 

दरअसल इन दिनों ग्लोबल लेवल पर मैमोरी चिप शॉर्टेज देखने को मिल रही है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि जल्द ही स्मार्टफोन कंपनियों के आने वाले मॉडल पहले की तुलना में महंगे प्राइस पर लॉन्च होंगे क्योंकि मैमोरी चिप की सप्लाई ग्लोबल लेवल पर तंगी से जूझ रही है जिससे कंपनियों की लागत बढ़ रही है। इसका सीधा असर स्मार्टफोन्स की कीमत पर पड़ने जा रहा है।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि अगस्त 2025 से चिप और मैमोरी कॉम्पोनेंट्स के प्राइस लगातार बढ़ रहे हैं। साथ ही मैमोरी सप्लाई में कमी भी लगातार जारी है जिससे स्थिति बिगड़ती जा रही है। AI के आ जाने से मैमोरी चिप शॉर्टेज तेजी से बढ़ी है। AI डेटा सेंटर्स में हाई बैंडविथ मैमोरी (HBM) और DDR5 DRAM इस्तेमाल होती है जिसकी सप्लाई कम पड़ रही है। 

टेक दिग्गज कंपनियां अपने AI इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए जमकर पैसा बहा रही हैं। जिससे स्मार्टफोन मेकर कंपनियों को अपने मोबाइल और अन्य डिवाइसेज के लिए मैमोरी चिप पर्याप्त मात्रा में जुटाना मुश्किल हो रहा है। अनुमान है कि 2026 के खत्म होने तक चिप, मैमोरी की कीमतें बढ़ोत्तरी पर ही रहेंगीं। जिसके चलते कंपनियों के आने वाले नए स्मार्टफोन मॉडल्स भी महंगे दामों पर लॉन्च होंगे। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Bright display
  • Long software support
  • Good speakers
  • Decent performance
  • Bad
  • Camera performance could?ve been better
  • Expensive for what it offers
  • No upgrades in battery department
  • No microSD card support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.