Galaxy A57

Galaxy A57 - ख़बरें

  • Samsung Galaxy A57 5G के साथ नया नवेला Exynos 1680 चिप लॉन्च, दमदार AI और कैमरा परफॉर्मेंस!
    Samsung Exynos 1680 को कंपनी ने मार्केट में पेश कर दिया है। यह एक मिडरेंज ऑक्टाकोर चिपसेट है जो 4nm EUV प्रोसेस पर बना है।
  • Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, जानें कीमत
    Samsung ने भारत में Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी के मुताबिक दोनों फोन में 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000mAh बैटरी दी गई है। Galaxy A57 में Exynos 1680 और A37 में Exynos 1480 प्रोसेसर मिलता है। दोनों डिवाइसेस Android 16 बेस्ड One UI 8.5 पर चलते हैं और AI फीचर्स जैसे वॉइस ट्रांसक्रिप्शन, Object Eraser और Circle to Search सपोर्ट करते हैं। कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर दिया गया है। कीमत की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
  • Samsung Galaxy A37, Galaxy A57 5G के लॉन्च से पहले लीक हुआ प्राइस
    Samsung Galaxy A37 5G के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 41,999 रुपये का हो सकता है। इस स्मार्टफोन के 8 GB + 256 GB और 12 GB + 256 GB वाले वेरिएंट्स को क्रमशः 47,999 रुपये और 52,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा सकता है। यह पिछले वर्ष मार्च में पेश किए गए Samsung Galaxy A36 5G की जगह लेगा।
  • Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 की लॉन्च डेट आई, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ 25 मार्च को एंट्री!
    Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 लॉन्च डेट 25 मार्च के लिए निर्धारित हो गई है। सैमसंग ने अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी है। Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 के लॉन्च से पहले लगभग सभी फीचर्स लीक हो गए हैं। फोन में 6.7 इंच OLED पैनल होगा जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है।
  • Samsung Galaxy A57 लॉन्च से पहले वीडियो लीक, 50MP ट्रिपल कैमरा, नया डिजाइन!
    Samsung Galaxy A57 फोन लॉन्च से पहले ही सामने आ गया है। Galaxy A57 का हैंड्स-ऑन वीडियो लीक हो गया है जिसमें फोन के डिजाइन से लेकर खास फीचर्स का खुलासा हो गया है। सैमसंग ने भले ही फोन के अधिकारिक लॉन्च की पुष्टि नहीं की है लेकिन पिछले कुछ दिनों में फोन की प्राइसिंग और रैम-स्टोरेज वेरिएंट्स भी लीक हो चुके हैं।
  • Samsung Galaxy A57 के लॉन्च से पहले डिजाइन, फीचर्स लीक, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh होगी बैटरी!
    Samsung Galaxy A सीरीज के दो महत्वपूर्ण मॉडल्स जल्द लॉन्च होने वाले हैं। कंपनी के Galaxy A57, Galaxy A37 स्मार्टफोन्स पिछले कई दिनों से चर्चा में हैं। सैमसंग ने अधिकारिक रूप से इनके बारे में कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन अब इनकी प्रोमोशनल डिटेल्स लॉन्च से पहले लीक हो गई हैं। फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा आने वाला है। वहीं, 5000mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स भी बताए गए हैं।
  • लॉन्च से पहले Galaxy A57 और Galaxy A37 की पहली झलक, TikTok वीडियो वायरल
    Samsung के अपकमिंग मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A57 और Galaxy A37 लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में TikTok पर इन दोनों फोन के कथित अनबॉक्सिंग और हैंड्स-ऑन वीडियो सामने आए हैं, जिनमें इनके डिजाइन की झलक दिखाई देती है। वीडियो में Galaxy A37 ग्रीन कलर में और Galaxy A57 पर्पल शेड में नजर आता है। दोनों फोन में फ्लैट डिस्प्ले, सेंटर पंच-होल कटआउट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाई देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Exynos चिपसेट मिल सकता है।
  • Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 की बढ़ेगी कीमत! लॉन्च से पहले खुलासा
    Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 कंपनी के मिडरेंज फोन होंगे जो जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं। लॉन्च से पहले दोनों ही स्मार्टफोन्स की कीमत लीक हो गई है। लेटेस्ट अपडेट से पता चलता है कि कंपनी दोनों ही मिडरेंज मॉडल्स की कीमत बढ़ाने जा रही है। Galaxy A57 के 6 जीबी रैम, 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत पुराने मॉडल्स से काफी बढ़ने वाली है।
  • Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 मार्च में होंगे लॉन्च! मिल सकते हैं 50MP के तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी
    Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 का लॉन्च मार्च में हो सकता है। लेटेस्ट अपडेट कहता है कि कंपनी अब इन दोनों मिडरेंज स्मार्टफोन्स को फरवरी अंत में न लॉन्च करके मार्च की शुरुआत में पेश कर सकती है। एक रिपोर्ट की मानें तो कंपनी MWC 2026 के दौरान इन स्मार्टफोन्स को पेश कर सकती है। MWC 2026 की शुरुआत 2 मार्च से होने जा रही है
  • Samsung Galaxy A27 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI पर हुई लिस्टिंग
    आगामी स्मार्टफोन में में 6.6 इंच फुल HD+ डिस्प्ले हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर सैमसंग का Exynos 1680 का इस्तेमाल किया जा सकता है। Samung Galaxy A57 में 12 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज हो सकती है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के अलावा 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरा मिल सकते हैं।
  • Samsung Galaxy A57 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG से मिला सर्टिफिकेशन
    Samsung Galaxy A57 में 12 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज हो सकती है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा अलावा 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरा दिए जा सकते हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
  • Samsung Galaxy A57 में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, 6.6 इंच डिस्प्ले
    इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के अलावा 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरा हो सकते हैं। Samsung Galaxy A57 के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है।
  • Samsung Galaxy A57 का डिजाइन आया सामने, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होगा लैस
    Samsung Galaxy A57 के लॉन्च में अब बहुत समय नहीं रह गया है। कंपनी इसे जल्द ही होने जा रहे Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च कर सकती है। फोन के सभी मेन स्पेसिफिकेशंस TENAA लिस्टिंग में सामने आए हैं। फोन में नया पर्पल कलर वेरिएंट जोड़ा गया है। फोन में Exynos 1680 चिपसेट बताया गया है। लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस भी पता चलते हैं। इसमें 6.5 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले होगा। यह फुलएचडी प्लस डिस्प्ले को सपोर्ट करेगा।
  • Samsung Galaxy A57 लॉन्च होगा 5000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ, फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
    Samsung Galaxy A57 के लॉन्च से पहले सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में सभी स्पेसिफिकेशंस रिवील हो गए हैं। Samsung Galaxy A57 को चीन की MIIT सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है। फोन में 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले (1080 x 2340 पिक्सल) बताया गया है। यह एक OLED पैनल होगा जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है। फोन में ऑक्टाकोर Exynos 1680 चिपसेट आने वाला है।
  • प्राइस अलर्ट! महंगे होने जा रहे Samsung स्मार्टफोन, इतने हजार बढ़ेगी कीमत ...
    Samsung Galaxy A स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ने वाली है! कंपनी की A सीरीज के स्मार्टफोन 1000 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक महंगे हो सकते हैं। जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने खुलासा किया है कि सोमवार यानी 15 दिसंबर से सैमसंग की ए सीरीज के स्मार्टफोन महंगे हो जाएंगे। टिप्स्टर की मानें तो Galaxy A56 फोन की कीमत 2000 रुपये तक बढ़ने वाली है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »