Smartphone Price Hike

Smartphone Price Hike - ख़बरें

  • फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
    Samsung और Xiaomi ने भारत में अपने कुछ स्मार्टफोन और टैबलेट की कीमतों में बढ़ोतरी की है। Samsung Galaxy M17 5G के अलग-अलग रैम वेरिएंट 1,000 रुपये से 3,000 रुपये तक महंगे हुए हैं, जबकि Galaxy F17 5G की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। Galaxy F70e 5G और Galaxy M17e 5G के दाम भी बढ़े हैं। दूसरी ओर, Xiaomi Pad 8 की कीमत में जून के बाद एक बार फिर बदलाव हुआ है। इसका 8GB+128GB मॉडल अब 38,999 रुपये और 12GB+256GB मॉडल 43,999 रुपये में लिस्ट है।
  • स्मार्टफोन खरीदने का सही समय कब? फेस्टिव सेल से पहले समझ लें कीमतों का नया खेल
    भारत में स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स अक्सर फेस्टिव सेल का इंतजार करते हैं, लेकिन 2026 में बाजार का गणित बदलता दिख रहा है। IDC के मुताबिक, दूसरी तिमाही में भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट 11.1 प्रतिशत घटी, जबकि औसत बिक्री कीमत 14.4 प्रतिशत बढ़कर 315 डॉलर पहुंच गई। AI डेटा सेंटर की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी चिप की लागत भी बढ़ रही है। इसका असर खास तौर पर प्रीमियम और फोल्डेबल फोन पर पड़ सकता है, जिनमें महंगे कंपोनेंट इस्तेमाल होते हैं। ऐसे में Galaxy Z Fold, Galaxy Z Flip और दूसरे फोल्डेबल फोन खरीदने की योजना बना रहे यूजर्स के लिए मौजूदा कीमत पर खरीदना विचार करने लायक हो सकता है।
  • Realme स्मार्टफोन हुए महंगे, जानें किस मॉडल की कितनी बढ़ी कीमत
    Realme ने अपने रिटेल पार्टनर्स को भेजी गई ऑफिशियल जानकारी जैसी नजर आने वाली चीज शेयर की। डॉक्यूमेंट में कथित तौर पर बताया गया है कि कंपनी मेमोरी, चिपसेट और स्मार्टफोन इकोसिस्टम की लागत में बढ़ोतरी के चलते कीमतों में बदलाव हो रहा है। आज यानी कि 18 अगस्त से बदली हुई कीमतें लागू हो रही हैं। Realme 16 Pro+ और Realme 16 Pro सबसे ज्यादा महंगे हुए हैं, जिन पर ₹4,000 बढ़ोतरी हुई है।
  • Vivo ने महंगे कर दिए अपने 5 स्मार्टफोन, जानें कौन सा मॉडल हुआ कितना महंगा
    Vivo ने Vivo Y-सीरीज के 5 स्मार्टफोन को महंगा कर दिया है। भारत ने वीवो के ऑनलाइन स्टोर पर विभिन्न Vivo Y-सीरीज स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतर कर दी गई है। Vivo Y51 Pro 5G अब वेबसाइट पर 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ ₹32,999 में लिस्ट किया गया है। वहीं 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹37,999 में लिस्ट है। जबकि दोनों मॉडल ₹30,999 और ₹33,999 में लॉन्च हुए थे।
  • iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
    iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 जैसे मॉडल्स की कीमतों में कंपनी ने भारी बढ़ोत्तरी की है।
  • Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
    Xiaomi का कुछ हफ्ते पहले लॉन्च हुआ स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 अब 6 हजार रुपये तक महंगा हो गया है। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे थे तो जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। लेकिन निराश न हों, इसी के मुकाबले का Poco फोन सस्ते में खरीदने का मौका आपको अभी भी मिल सकता है।
  • आज से बढ़ जाएगी iPhone 17 की कीमत? मैमोरी चिप की कमी को बताया जा रहा जिम्मेदार
    Apple iPhone 17 की कीमत में जल्द बढ़ोतरी कर सकती है। एक नई लीक के मुताबिक, कंपनी 10 अगस्त से मौजूदा iPhone 17 की कीमत बढ़ाने पर विचार कर रही है। यह दावा Weibo लीकर Fixed Focus Digital की ओर से किया गया है, हालांकि कीमत बढ़ने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। Apple ने इस साल Mac और iPad समेत कई प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाई थीं, जबकि iPhone को उस समय इस बढ़ोतरी से बाहर रखा गया था। बढ़ती मेमोरी और स्टोरेज कॉस्ट को संभावित वजह माना जा रहा है। ऐसे में iPhone 17 खरीदने वालों की चिंता बढ़ गई है।
  • मोबाइल की महंगी मार! Rs 8 हजार बढ़ गई Samsung Galaxy M47 फोन की कीमत
    Samsung Galaxy M47 5G की भारत में कीमत 8 हजार रुपये बढ़ गई है। फोन का 6GB+128GB वेरिएंट जहां लॉन्च के समय 25,999 रुपये में मिल रहा था, अब इसे 32,999 रुपये में लिस्ट कर दिया गया है। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 7 हजार रुपये बढ़ चुकी है।
  • Vivo का X300 FE खरीदने के लिए 7 हजार ज्यादा चुकाएं! इन मॉडल्स के भी बढ़े दाम
    Vivo ने अपने कई स्मार्टफोन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए हैं। इनमें पॉपुलर Vivo X300 FE भी शामिल है जिसे ब्रांड ने हाल ही में लॉन्च किया था। कंपनी ने कई पुराने मॉडल्स के दाम भी बढ़ा दिए हैं। इनमें Vivo T4 Lite 5G भी शामिल है।
  • Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
    Realme ने भारत में अपनी P4 सीरीज के कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। सामने आए एक पार्टनर नोटिस के मुताबिक, कंपनी ने Realme P4 5G, P4x 5G, P4 Lite 4G और P4 Lite 5G के चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमतों में 500 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें 23 जून से लागू हो गई हैं। कंपनी ने मेमोरी, चिपसेट और पूरे स्मार्टफोन इकोसिस्टम की बढ़ती लागत को इसकी वजह बताया है। सबसे बड़ा प्राइस हाइक Realme P4 5G के 8GB वेरिएंट्स में देखने को मिला है।
  • महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
    Vivo और Lava के चुनिंदा स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी की जानकारी सामने आई है। एक टिप्स्टर के अनुसार Vivo V70 Elite, Vivo V70, Vivo Y21 और Vivo Y400 के कुछ वेरिएंट्स पर 1,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक का प्राइस हाइक किया गया है। वहीं Lava Bold 2 5G और Lava N1 5G की कीमतें भी बढ़ाई गई हैं। फिलहाल कंपनियों ने इन बदलावों को आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन लीक में नई कीमतों का जिक्र किया गया है। हाल के दिनों में कई स्मार्टफोन ब्रांड्स द्वारा कीमतें बढ़ाने की रिपोर्ट्स सामने आई हैं।
  • महंगे हुए Samsung Galaxy A17 5G और Galaxy F17 5G! नई कीमतें लीक
    Samsung के कुछ और स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ने की खबर सामने आई है। X पर टिप्स्टर Ahsan Kharbai द्वारा शेयर किए गए एक कथित रिटेल डॉक्यूमेंट के अनुसार Galaxy F17 5G और Galaxy A17 5G के कई वेरिएंट्स की कीमत में करीब 1,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। लीक के मुताबिक नई कीमतें 12 जून 2026 से लागू हो गई हैं। Galaxy F17 5G के सभी स्टोरेज वेरिएंट्स और Galaxy A17 5G के तीन वेरिएंट्स इस बदलाव से प्रभावित बताए गए हैं। हालांकि Samsung ने फिलहाल इस कथित प्राइस हाइक को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
  • Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत
    स्मार्टफोन की कीमतों के साथ अब अन्य डिवाइसेज के दाम भी बढ़ने लगे हैं। ग्लोबल लेवल पर चिप शॉर्टेज और ग्लोबल टेंशन के चलते इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस के कम्पोनेंट्स की सप्लाई और डिमांड का संतुलन गड़बड़ा गया है। ऐसे में कई कंपनियों के स्मार्टफोन महंगे हो चुके हैं जिसका सिलसिला लगातार जारी है। अब Xiaomi ने अपने टैबलेट की कीमतें भी बढ़ा दी हैं।
  • Redmi के इन फोन्स की कीमत फिर बढ़ी, कुछ मॉडल्स अब 5,500 रुपये तक महंगे!
    Redmi ने भारत में अपने Redmi 15 और Redmi Note 15 स्मार्टफोन्स की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं और कई वेरिएंट्स 2,000 रुपये तक महंगे हुए हैं। अगर लॉन्च प्राइस से तुलना करें, तो कुछ मॉडल्स अब तक 5,500 रुपये तक महंगे हो चुके हैं। Redmi Note 15 का बेस वेरिएंट अब 26,999 रुपये में बिक रहा है, जबकि Redmi 15 का शुरुआती मॉडल 20,499 रुपये तक पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके पीछे ग्लोबल मेमोरी कंपोनेंट्स की कमी एक बड़ी वजह हो सकती है।
  • Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
    Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने बढ़ती मेमोरी और कंपोनेंट लागत की वजह से नई कीमतें लागू की हैं। Realme 16 अब लॉन्च कीमत से 4 हजार रुपये तक महंगा हो चुका है, जबकि Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ की कीमतों में क्रमशः 6 हजार और 7 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतों के बाद Realme 16 Pro+ का टॉप वेरिएंट 52,999 रुपये तक पहुंच गया है। कंपनी के मुताबिक फोन में AI Framing Master और AI Edit Genie जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »