50MP कैमरा के साथ 4G और 5G वर्ज़न में आएगा Samsung Galaxy A23 फोन!

Samsung इन दिनों नए Galaxy A23 स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। जैसे कि हमने बताया यह स्मार्टफोन कथित रूप से 4जी और 5जी वर्ज़न में अलग-अलग मार्केट में दस्तक देगा। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।

50MP कैमरा के साथ 4G और 5G वर्ज़न में आएगा Samsung Galaxy A23 फोन!
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A23 में मिलेगा 4 जीबी व 5जी वेरिएंट
  • Samsung Galaxy A22 का सक्सेसर होगा सैमसंग गैलेक्सी ए23 फोन
  • सैमसंग गैलेक्सी ए22 फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुआ था
विज्ञापन
Samsung Galaxy A23 दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी का आगामी स्मार्टफोन होगा। आधिकारिक ऐलान से पहले गैलेक्सी A सीरीज़ के इस फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। कथित सैमसंग गैलेक्सी ए23 स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह 4जी और 5जी वेरिएंट में आने वाला है। यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy A22 स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा, जिसे इस साल जून महीने में ग्लोबली क्वाड रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था।

Galaxy Club की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung इन दिनों नए Galaxy A23 स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। जैसे कि हमने बताया यह स्मार्टफोन कथित रूप से 4जी और 5जी वर्ज़न में अलग-अलग मार्केट में दस्तक देगा। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए23 फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी भी मौजूद होगी। हालांकि, फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन फिलहाल सामने नहीं आए हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ए23 स्मार्टफोन Samsung Galaxy A22 स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्ज़न हो सकता है, जो कि भारत में 18,499 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ था। यह कीमत फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की थी।

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए22 स्मार्टफोन Android 11 आधारित One UI 3.1 Core पर काम करता है। इसमें 6.4 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, फोन अज्ञात ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 6GB तक रैम मौजूद होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.8 लेंस के साथ प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा, f/2.2 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.2 लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन में 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसके 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 15 वॉट अडैप्टिव फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। बैटरी को लेकर कहा गया है कि यह 4जी नेटवर्क पर 38 घंटे तक का टॉक-टाइम डिलीवर करेगी।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »