Samsung Galaxy A57 में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, 6.6 इंच डिस्प्ले

Samsung Galaxy A57 में 12 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है

Samsung Galaxy A57 में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, 6.6 इंच डिस्प्ले

यह पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy A56 की जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • Samsung Galaxy A57 में सैमसंग का Exynos 1680 चिपसेट हो सकता है
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy A56 की जगह ले सकता है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Samsung का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy A57 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy A56 की जगह ले सकता है। 

चीन की टेलीकम्युनिकेशंस सर्टिफिकेशंस एजेंसी TENAA के डेटाबेस पर Samsung Galaxy A57 की लिस्टिंग हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन के डिजाइन को लीक किया गया है। यह Samsung Galaxy A56 के लगभग समान है। इसमें फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। इसमें फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इस स्मार्टफोन के दायीं ओर वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। 

TENAA पर लिस्टिंग से Samsung Galaxy A57 में 6.6 इंच फुल HD+ डिस्प्ले होने का संकेत मिला है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर सैमसंग का Exynos 1680 दिया जा सकता है। Samsung Galaxy A57 में 12 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज हो सकती है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के अलावा 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरा हो सकते हैं। Samsung Galaxy A57 के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। 

भारत में सैमसंग ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने की योजना बनाई है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में Samsung की फैक्टरी में स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले बनाए जा सकते हैं। केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत हाल ही में कंपनी ने स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले बनाने के लिए आवेदन किया है। सरकार से इसके लिए अप्रूवल मिलने का कंपनी इंतजार कर रही है। नोएडा में सैमसंग की इंटरनेशनल लेवल पर सबसे बड़ी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। पिछले कुछ वर्षों में यह कंपनी के लिए स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट का हब बन चुकी है। इसी फैक्टरी में स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले की मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना है। सैमसंग ने स्मार्टफोन PLI स्कीम के तहत एक्सटेंशन की भी मांग की है। कंपनी की इस स्कीम के नए फेज के तहत इंसेंटिव जारी रखने की संभावना को लेकर सरकार के साथ बातचीत चल रही है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »