Samsung Galaxy A13 के रेंडर्स ऑनलाइन लीक, दिखी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की झलक

पुरानी लीक की मानें, तो Samsung Galaxy A13 डिवाइस मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन 4GB रैम + 64GB स्टोरेज, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज विकल्प और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज विकल्प ऑप्‍शन में आ सकता है।

Samsung Galaxy A13 के रेंडर्स ऑनलाइन लीक, दिखी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की झलक
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A13 के लीक रेंडर्स में दिखा ब्लैक कलर ऑप्शन
  • Samsung Galaxy A12 का सक्सेसर होगा सैमसंग गैलेक्सी ए13
  • फोन में मिल सकते हैं चार कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Samsung Galaxy A13 स्मार्टफोन के आधिकारिक दिखने वाले रेंडर्स ऑनलाइन सामने आए हैं, जिनसे अंदाजा लगाया जा सकता है क यह फोन कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। इन रेंडर्स से फोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। आगामी Samsung A सीरीज़ के फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह 4जी और 5जी वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। लीक रेंडर्स में फोन ब्लैक कलर ऑप्शन में दिखा है। डिज़ाइन की बात करें, तो यह अपने पिछले वर्ज़न Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन से अलग है, जो कि पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। रेंडर्स में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले देखा जा सकता है फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। अन्य लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल होगा।

GizNext द्वारा शेयर किए गए रेंडर्स के अनुसार, Samsung Galaxy A13 फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले और ब्लैक बैक पैनल मिल सकता है। फोन का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वर्टिकली स्थित है। फोन का बिल्ट-मटीरियल प्लास्टिक का प्रतीत होता है। रेंडर्स में फोन के दाएं किनारे पर पावर और वॉल्यूम बटन देखा जा सकता है, जबकि बाएं किनारे पर सिम-ट्रे मौजूद है। कहा जा रहा है कि फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया जाएगा।
 

Samsung Galaxy A13 specifications (expected)

सैमसंग गैलेक्सी ए13 फोन के स्पेसिफिकेशन कई लीक में सामने आ चुके हैं। फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह 4जी और 5जी वेरिएंट्स में आएगा। फोन में चार कलर मिलेंगे, जो होंगे ब्लैक, ब्लू, व्हाइट और ऑरेंज। पुरानी लीक की मानें, तो डिवाइस मीडियाटेक के डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 6.48 इंच के फुल एचडी + एलसीडी डिस्प्ले से लैस हो सकता है। फोन 4GB रैम + 64GB स्टोरेज, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज विकल्प और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज विकल्प ऑप्‍शन में आ सकता है। Samsung Galaxy A13 5G की कीमत कथित रूप से यूएस और कनाडा में $249 (लगभग 18,500 रुपये) हो सकती है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »