48MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A03 फोन भारत में जल्द होगा लॉन्च! कीमत भी हुई लीक

टिप्सटर मुकुल शर्मा की साझेदारी में 91Mobiles की रिपोर्ट में Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन के भारत लॉन्च और कीमत की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए03 स्मार्टफोन इस महीने के अंत या फिर मार्च की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है।

48MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A03 फोन भारत में जल्द होगा लॉन्च! कीमत भी हुई लीक
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A03 नंवबर में ग्लोबली हो चुका है लॉन्च
  • सैमसंग गैलेक्सी ए03 में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है
  • भारत में यह फोन मिड-रेंज कैटेगरी का फोन होगा
विज्ञापन
Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी ने लॉन्च तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन फ्रेश लीक के अनुसार गैलेक्सी ए सीरीज़ का यह फोन इस महीने के अंत या फिर मार्च की शुरुआत में लॉन्च कर दिया जाएगा। लीक में सैमसंग गैलेक्सी ए03 स्मार्टफोन के भारत लॉन्च की जानकारी और कीमत की भी जानकारी दी गई है। माना जा रहा है कि यह मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा। सैमसंग गैलेक्सी ए03 स्मार्टफोन को पिछले साल नवंबर में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। यह फोन Unisoc T606 प्रोसेसर से लैस है और इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। वहीं, इसकी बैटरी 5,000 एमएएच की है।

टिप्सटर मुकुल शर्मा की साझेदारी में 91Mobiles की रिपोर्ट में Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन के भारत लॉन्च और कीमत की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए03 स्मार्टफोन इस महीने के अंत या फिर मार्च की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है।
 

Samsung Galaxy A03 price in India (expected)

लीक के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए03 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 12,000 रुपये के आसपास होगी। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिल सकता है। फोन में दो कलर ऑप्शन मिल सकते हैं, वो हैं ब्लैक और रेड।

याद दिला दें, सैमसंग गैलेक्सी ए03 स्मार्टफोन की कीमत वियतनाम में VND 2,990,000 (लगभग 9,700 रुपये) थी, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं, फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत VND 3,490,000 (लगभग 11,300 रुपये) थी।
 

Samsung Galaxy A03 specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए03 फोन के ग्लोबल वेरिएंट में 6.5-इंच एचडी+ इनफिनिटी-वी डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर Unisoc T606 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ दो रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन पेश किए गए हैं। पहला 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज और दूसरा 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए03 फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »