Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!

Samsung के कई स्मार्टफोन्स की कीमत भारत में बढ़ाई गई है। लीक के मुताबिक, Galaxy M36, F36 और M17 जैसे मॉडल्स की कीमत 5 मार्च से बढ़ गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 मार्च 2026 12:58 IST
ख़ास बातें
  • Samsung के कई स्मार्टफोन की कीमत बढ़ने की खबर
  • Galaxy M36 और F36 के दाम में बढ़ोतरी
  • नई कीमतें 5 मार्च से लागू होने की रिपोर्ट

Samsung Galaxy M36 के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब 21,999 रुपये हो गई है

भारत में Samsung के कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी होने की खबर सामने आई है। एक टिप्स्टर के मुताबिक, कंपनी ने अपने कुछ बजट और मिड रेंज स्मार्टफोन्स के रिटेल प्राइस में बदलाव किया है और नई कीमतें 5 मार्च 2026 से लागू हो चुकी हैं। जिन मॉडलों की कीमत बढ़ाई गई है उनमें Galaxy M सीरीज, Galaxy F सीरीज और Galaxy A सीरीज के कुछ फोन शामिल बताए जा रहे हैं। कुछ पॉपुलर नामों में Galaxy M17 5G, Galaxy M36 5G, Galaxy A06 5G और Galaxy F36 5G शामिल हैं।

टिप्स्टर Abhishek Yadav ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि Samsung के कई Galaxy मॉडल्स की कीमत 500 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक बढ़ाई गई है। उनके पोस्ट के साथ एक कथित रिटेल सर्कुलर भी शेयर किया गया है, जिसमें 5 मार्च से लागू नई कीमतों का जिक्र किया गया है।

शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, Samsung Galaxy M36 के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब 21,999 रुपये हो गई है, जो पहले के मुकाबले 500 रुपये ज्यादा है। वहीं इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये बताई गई है, जिसमें करीब 1,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह Galaxy F36 के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 21,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये हो गई है।

Galaxy M17 5G की कीमतों में भी बदलाव की बात सामने आई है। लीक के मुताबिक, इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये हो गई है। इसके अलावा Galaxy F17 5G के कुछ वेरिएंट्स की कीमत में करीब 1,000 रुपये तक बढ़ोतरी होने की जानकारी दी गई है। वहीं Galaxy A17 5G की कीमत में लगभग 3,000 रुपये तक और Galaxy A06 5G के कुछ वेरिएंट्स में करीब 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की बात कही जा रही है।

लीक हुए रिटेल सर्कुलर में यह भी बताया गया है कि नई कीमतें कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर लागू की गई हैं और यह बदलाव डीलर प्राइस व लिस्ट प्राइस दोनों पर लागू हो सकते हैं। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इस प्राइस रिविजन को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। Gadgets 360 सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर कुछ स्मार्टफोन की नई कीमतों को देखने में सक्षम रहा, लेकिन कुछ आउट-ऑफ-स्टॉक दिखाई दे रहे थें। इसके अलावा, Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अभी भी स्मार्टफोन्स डिस्काउंटेड कीमतों पर लिस्टेड थें।

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant 120Hz SuperAMOLED panel
  • Smooth software operation
  • 6 years of software updates
  • Runs cool when stressed
  • Bad
  • Average daylight and poor low-light cameras
  • Design is a smudge magnet
  • Slow charging
  • Battery life barely lasts a day
  • No charger in box
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent design
  • Bright AMOLED display
  • NFC for digital payments
  • Bad
  • Performance needs some improvement
  • Wide-angle could be better
  • No charger in the box
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

‎1,080x2,340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 1330

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 1330

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 13 हजार सस्ता खरीदें 48MP कैमरा वाला Pixel फोन, बड़ा डिस्काउंट ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V70 FE अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  2. Meta और YouTube पर लत लगाने के लिए लगा 39 करोड़ रुपये तक का जुर्माना!
  3. 20 km रेंज के साथ DJI Avata 360 ड्रोन लॉन्च, 8K 60fps पर वीडियो करता है रिकॉर्ड, जानें कीमत
  4. Google ने AI म्यूजिक टूल Lyria 3 Pro किया लॉन्च, मूड के हिसाब से चुटकी में बनाएगा सॉन्ग
  5. Xiaomi ने Desktop Speaker Pro Set किया लॉन्च, 10W के ड्राइवर के साथ जबरदस्त बेस का दावा! जानें कीमत
  6. Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की धुरंधर-2 नेटफ्लिक्स नहीं, इस OTT पर मचाएगी धमाल!
  7. iPhone में 200MP कैमरा? नए लीक में सामने आया Apple का बड़ा प्लान
  8. 13 हजार सस्ता खरीदें 48MP कैमरा वाला Pixel फोन, बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के फाउंडर्स के खिलाफ फ्रॉड का मामला हुआ खारिज, नहीं मिला कोई सबूत
  10. सिंगल चार्ज में 42 घंटे चलने वाले वायरलेस हेडफोन Unix ने किए लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.