Samsung Galaxy A18 की मोटाई 7.84mm बताई गई है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy A18 फोन का लॉन्च जल्द देखने को मिल सकता है।
Samsung अपना अपकमिंग फोन Galaxy A18 जल्द ही मार्केट में पेश करने वाली है। यह फोन इस महीने या अगले महीने तक मार्केट में एंट्री ले सकता है। फोन एक अफॉर्डेबल मोबाइल डिवाइस के तौर पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें कंपनी सस्ते में बेहतर फीचर्स दे सकती है। यह फोन इससे पहले Galaxy A17 5G का सक्सेसर होने वाला है जिसे कंपनी ने पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया था। अब Samsung Galaxy A18 के रेंडर्स सामने आए हैं। आइए जानते हैं कैसा होगा अपकमिंग फोन का डिजाइन।
Samsung Galaxy A18 फोन का लॉन्च जल्द देखने को मिल सकता है। फोन इससे पहले आए Samsung Galaxy A17 का सक्सेसर होने वाला है। टिप्स्टर OnLeaks की ओर से स्मार्टफोन चेकर के साथ इसके रेंडर्स लीक किए गए हैं। ये स्मार्टफोन के CAD रेंडर्स हैं जिनमें फोन का डिजाइन नजर आ रहा है। फोन के डाइमेंशन भी यहां पता चल रहे हैं। Samsung Galaxy A18 की मोटाई 7.84mm बताई गई है। डिस्प्ले डिजाइन की बात करें तो कंपनी इन्फिनिटी-U नॉच डिजाइन को साथ लेकर ही आगे बढ़ती दिख रही है।
Galaxy A18 के ये रेंडर्स इशारा करते हैं कि फोन का असल डिजाइन भी लगभग समान होने वाला है जिसमें फोन के डाइमेंशन 164.4 x 77.8 x 7.84mm बताए गए हैं। रियर डिजाइन देखें तो इसमें पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल नजर आता है। इसमें डुअल कैमरा मिलने वाले हैं। एंट्री लेवल फोन के हिसाब से इसमें रियर डिजाइन में बहुत अधिक नवाचार कंपनी नहीं देने वाली है। हां, बेजल्स की मोटाई जरूर कुछ कम हो सकती है। लेकिन उसमें भी बहुत अधिक अंतर संभावित नहीं है।
फोन को लेकर हालिया रिपोर्ट कहती है कि फोन क्वालकॉम चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। इसमें Snapdragon 6s Gen 3 का समावेश हो सकता है। यह चिपसेट 6nm प्रोसेसिंग पर बना है। रोजमर्रा के कामों को फोन बखूबी हैंडल कर सकेगा। फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले आने की संभावना है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा, और 5MP अल्ट्रावाइड कैमरा हो सकता है। सेल्फी कैमरा 13 मेगापिक्सल का हो सकता है। 5000mAh बैटरी के साथ फोन में फास्ट चार्जर सपोर्ट भी मिल सकता है। फोन की कीमत जाहिर तौर पर पुराने मॉडल से ज्यादा ही रहेगी, क्योंकि वैश्विक मार्केट में चल रही चिप शॉर्टेज के कारण बढ़ी हुई कीमतों से फोन अछूता नहीं रह सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत