भारत में इस साल स्मार्टफोन की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। यहाँ रिटेल कीमतों में औसतन 21% की बढ़ोतरी हुई है।
भारत में इस साल स्मार्टफोन की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं।
स्मार्टफोन्स की बढ़ती कीमतों का सिलसिला कम होने की बजाए और ज्यादा बढ़ता नजर आ रहा है। Apple से लेकर Samsung, Vivo, OnePlus जैसे तमाम ब्रांड्स पिछले कुछ महीनों में अपने स्मार्टफोन्स महंगे कर चुके हैं। अब Samsung के दो बड़े स्मार्टफोन्स फिर से महंगे होने जा रहे हैं। संभावना है कि Samsung Galaxy S25 सीरीज और Galaxy Z Fold 8 भारत में फिर से महंगे हो सकते हैं। यह बढ़ोत्तरी भी कोई मामूली नहीं, 10 हजार रुपये तक हो सकती है। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट।
Samsung Galaxy S25 सीरीज, और Samsung Galaxy Z Fold 8 सीरीज के दाम 10 हजार रुपये तक बढ़ सकते हैं। जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने X पर पोस्ट के माध्यम से बताया है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही कंपनी स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ा सकती है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि 10,000 रुपये की बढ़ोतरी Fold 8 के सभी स्टोरेज वेरिएंट पर लागू होगी या Samsung कुछ खास कंफिगरेशन पर यह बढ़ोत्तरी करेगी।
सैमसंग के नए लॉन्च हुए फोल्डेबल फोन पहले से ही महंगे हैं, लेकिन मैमोरी की कमी हालातों को और ज्यादा खराब कर रही है। भारत में इस साल स्मार्टफोन की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। यहाँ रिटेल कीमतों में औसतन 21% की बढ़ोतरी हुई है, जो दुनिया के प्रमुख मार्केट्स में सबसे अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अब तक दुनिया भर में स्मार्टफोन की रिटेल कीमतों में लगभग 15% की बढ़ोतरी हुई है।
भारत में स्मार्टफोन्स की कीमतों में सबसे ज्यादा 21% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद एशिया-पैसिफिक में 19% और मिडल ईस्ट और अफ्रीका में 18% की बढ़ोतरी हुई। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों के लिए मेमोरी की लागत सबसे बड़े खर्चों में आ गई है। सितंबर 2025 के बाद से स्मार्टफोन मैमोरी की कीमतें लगभग चार गुना बढ़ गई हैं। DRAM और NAND की बढ़ती लागत के कारण 15,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। इन स्मार्टफोन्स की कुल लागत में अकेले मैमोरी का हिस्सा ही 45% से ज्यादा हो चुका है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर