Flipkart दिवाली सेल: 4500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy F36 5G

Flipkart पर Big Bang Diwali Sale शुरू होने से पहले किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy F36 5G भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

Flipkart दिवाली सेल: 4500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy F36 5G

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy F36 5G में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F36 5G में Exynos 1380 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy F36 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy M36 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

Flipkart पर Big Bang Diwali Sale शुरू होने से पहले Samsung का इस साल लॉन्च हुआ किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy F36 5G भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप कम बजट में इस फोन को अपना बनाना चाहते हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से भारी लाभ प्रदान कर रही है। वहीं ग्राहक एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। यहां हम आपको Samsung Galaxy F36 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy F36 5G Offers, Price

Samsung Galaxy F36 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 13,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि यह स्मार्टफोन जुलाई, 2025 में 17,499 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात की जाए तो एक्सिस बैंक फ्लिपकार्ट डेबिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत 750 रुपये कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 13,300 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 10,650 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Samsung Galaxy F36 5G Specifications

Samsung Galaxy F36 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। Galaxy F36 5G में Exynos 1380 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। Galaxy F36 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy M36 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस शामिल है।

Samsung Galaxy F36 5G की कीमत कितनी है?

Samsung Galaxy F36 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 13,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Samsung Galaxy F36 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Samsung Galaxy F36 5G में Exynos 1380 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है।

Samsung Galaxy F36 5G में कैसी बैटरी है?

Samsung Galaxy F36 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy F36 5G का कैमरा कैसा है?

Samsung Galaxy M36 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »