Samsung के Galaxy Z Flip 7 में बेहतर डिजाइन के साथ हो सकती है फास्ट चार्जिंग स्पीड

इस स्मार्टफोन में पिछले वर्जन के समान 25 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है

Samsung के Galaxy Z Flip 7 में बेहतर डिजाइन के साथ हो सकती है फास्ट चार्जिंग स्पीड

यह Exynos 2500 चिपसेट वाला कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में पिछले वर्जन की तुलना में कुछ अपग्रेड किए जा सकते हैं
  • यह Exynos 2500 चिपसेट वाला कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung का Galaxy Z Flip 7 जल्द लॉन्च हो सकता है। इस क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Galaxy Z Flip 7 में नए हिंज डिजाइन के साथ ही कम दिखने वाली क्रीज हो सकती है। 

टिप्सटर PandaFlash ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन में इसके पिछले वर्जन की तुलना में डिजाइन में कुछ अपग्रेड हो सकते हैं। इसमें मजबूत हिंज और कम दिखने वाली क्रीज के साथ ही थर्मल मैनेजमेंट के लिए बड़ा वेपर चैंबर दिया जा सकता है। इस टिप्सटर ने दावा किया है कि सैमसंग ने Galaxy Z Flip 7 के डिस्प्ले की एफिशिएंसी बढ़ाई है। इस स्मार्टफोन में कंपनी के ProVisual Engine AI फोटोग्राफी टूल्स का नया वर्जन हो सकता है। Galaxy Z Flip 7 में पिछले वर्जन के समान 25 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

इससे पहले टिप्सटर Jukanlosreve (@Jukanlosreve) ने बताया था कि Galaxy Z Flip 7 में सैमसंग का Exynos 2500 चिपसेट होगा। कंपनी ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में शुरुआत से Snapdragon चिपसेट्स का इस्तेमाल किया है। यह Exynos 2500 चिपसेट वाला कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। इस टिप्सटर ने बताया है कि Exynos 2500 में आठ वर्कग्रुप प्रोसेसर्स के साथ Xclipse 950 GPU होगा। इस GPU में AMD के आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

इस चिपसेट में 16-बिट 9.6 Gbps क्वाड-चैनल LPDDR5X मेमोरी और UFS स्टोरेज के लिए सपोर्ट हो सकता है। हाल ही में GalaxyClub की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Galaxy Z Flip 7 में Galaxy Z Flip 6 के समान कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में टेलीफोटो कैमरा होने की कम संभावना है। Galaxy Z Flip 7 में 6.85 इंच का मेन डिस्प्ले और 4 इंच की बाहरी स्क्रीन हो सकती है। Galaxy Z Flip 6 में 6.7 इंच की इनर स्क्रीन और 3.4 इंच का कवर डिस्प्ले था। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Base 12GB RAM
  • Improved primary camera
  • Useful AI features
  • 7 years of software support
  • कमियां
  • Expensive
  • Cover screen still has limited controls
  • Average battery life
  • Wired charging is still locked at 25W
Cover Display3.40 इंच
Cover Resolution720x748 पिक्सल
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  2. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  3. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  5. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  6. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  7. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  8. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  9. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  10. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »