Samsung के Galaxy Z Fold 7 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट

सैमसंग के Galaxy Z Flip 7 में Galaxy Z Flip 6 के समान कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है

विज्ञापन
अपडेटेड: 31 जनवरी 2025 17:59 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की अगली सीरीज भी जल्द पेश की जा सकती है
  • इसमें Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 शामिल हो सकते हैं
  • Galaxy Z Fold 7 में Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट हो सकता है

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में कंपनी की सबसे अधिक हिस्सेदारी है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने हाल ही में Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट दिया गया है। कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की अगली सीरीज भी जल्द पेश की जा सकती है। इसमें Samsung Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 शामिल हो सकते हैं। 

टिप्सटर PandaFlash (@PandaFlashPro) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Galaxy Z Fold 7 में Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि, Galaxy Z Flip 7 में आगामी Exynos 2500 चिपसेट हो सकता है। इस टिप्सटर का कहना है कि Galaxy Z Fold 7 के सभी प्रोटोटाइप Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर चल रहे हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 12 GB के RAM के साथ 256 GB और 512 GB की स्टोरेज के विकल्प दिए जा सकते हैं। 
Advertisement

इसी टिप्सटर ने बताया था कि Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के प्राइसेज मौजूदा Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के समान रखे जा सकते हैं। हाल ही में एक अन्य टिप्सटर Jukanlosreve (@Jukanlosreve) ने X पर एक पोस्ट में दावा किया है कि Galaxy Z Flip 7 में सैमसंग का Exynos 2500 चिपसेट होगा। कंपनी ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में शुरुआत से Snapdragon चिपसेट्स का इस्तेमाल किया है। यह Exynos 2500 चिपसेट वाला कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। इस टिप्सटर ने बताया था कि Exynos 2500 में आठ वर्कग्रुप प्रोसेसर्स के साथ Xclipse 950 GPU होगा। इस GPU में AMD के आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Exynos 2500 में 16-बिट 9.6 Gbps क्वाड-चैनल LPDDR5X मेमोरी और UFS स्टोरेज का सपोर्ट हो सकता है। इससे पहले GalaxyClub की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Galaxy Z Flip 7 में Galaxy Z Flip 6 के समान कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में टेलीफोटो कैमरा होने की कम संभावना है। Galaxy Z Flip 7 में 6.85 इंच का मेन डिस्प्ले और 4 इंच की बाहरी स्क्रीन हो सकती है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Base 12GB RAM
  • Improved primary camera
  • Useful AI features
  • 7 years of software support
  • Bad
  • Expensive
  • Cover screen still has limited controls
  • Average battery life
  • Wired charging is still locked at 25W
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

3.40 इंच

Cover Resolution

720x748 पिक्सल

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Overall refinements
  • Offers a bunch of useful AI features
  • Excellent displays (main and cover)
  • IP48 protection
  • 7 years of Android software updates
  • Bad
  • Very expensive
  • Cameras could have been better
  • Still stuck at 25W charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

6.30 इंच

Cover Resolution

968x2376 पिक्सल

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1856x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.