Samsung के Galaxy Z Flip 7 में हो सकता है Exynos 2500 चिपसेट, 50 मेगापिक्सल का कैमरा

सैमसंग के Exynos 2500 में 16-बिट 9.6 Gbps क्वाड-चैनल LPDDR5X मेमोरी और UFS स्टोरेज के लिए सपोर्ट हो सकता है

Samsung के Galaxy Z Flip 7 में हो सकता है Exynos 2500 चिपसेट, 50 मेगापिक्सल का कैमरा

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है

ख़ास बातें
  • Exynos 2500 में आठ वर्कग्रुप प्रोसेसर्स के साथ Xclipse 950 GPU होगा
  • इस GPU में AMD के आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया जा सकता है
  • हाल ही में कंपनी ने Galaxy S25 सीरीज को पेश किया था
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy Z Flip 7 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में नया Exynos 2500 चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने Galaxy S25 सीरीज को Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ पेश किया था। 

टिप्सटर Jukanlosreve (@Jukanlosreve) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया है कि Galaxy Z Flip 7 में सैमसंग का Exynos 2500 चिपसेट होगा। कंपनी ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में शुरुआत से Snapdragon चिपसेट्स का इस्तेमाल किया है। यह Exynos 2500 चिपसेट वाला कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। इस टिप्सटर ने बताया है कि Exynos 2500 में आठ वर्कग्रुप प्रोसेसर्स के साथ Xclipse 950 GPU होगा। इस GPU में AMD के आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Exynos 2500 में 16-बिट 9.6 Gbps क्वाड-चैनल LPDDR5X मेमोरी और UFS स्टोरेज के लिए सपोर्ट हो सकता है। इससे पहले GalaxyClub की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Galaxy Z Flip 7 में Galaxy Z Flip 6 के समान कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में टेलीफोटो कैमरा होने की कम संभावना है। Galaxy Z Flip 7 में 6.85 इंच का मेन डिस्प्ले और 4 इंच की बाहरी स्क्रीन हो सकती है। Galaxy Z Flip 6 में 6.7 इंच की इनर स्क्रीन और 3.4 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया था। 

सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री में कमी हुई है। इस वजह से Galaxy Z Flip 7 की मैन्युफैक्चरिंग को घटाया जा सकता है। सैमसंग की कम प्राइस वाले  Galaxy Z Flip FE को भी पेश करने की योजना है। हाल ही में कंपनी ने Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra शामिल हैं। भारत में इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। सेमीकंडक्टर्स बनाने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल Qualcomm ने बताया है कि Galaxy S25 सीरीज Snapdragon Satellite टेक्नोलॉजी वाले पहले कमर्शियल डिवाइस हैं। इससे यूजर्स को सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिलेगी। इस फीचर से यूजर्स नॉन-टेरेस्ट्रियल नेटवर्क्स (NTN) के साथ नैरोबैंड (NB) के इस्तेमाल से सैटेलाइट के जरिए मैसेज भेज सकेंगे और प्राप्त कर सकेंगे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »