• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • India AI Impact Summit 2026: आज से शुरू, जानें कैसे लें हिस्सा, क्या होंगी बड़ी घोषणाएं

India AI Impact Summit 2026: आज से शुरू, जानें कैसे लें हिस्सा, क्या होंगी बड़ी घोषणाएं

भारत में आज यानी कि 16 फरवरी से नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट 2026 आयोजित हो रहा है जो कि 20 फरवरी तक जारी रहेगा

India AI Impact Summit 2026: आज से शुरू, जानें कैसे लें हिस्सा, क्या होंगी बड़ी घोषणाएं

Photo Credit: India AI Impact Summit 2026

ख़ास बातें
  • India AI Impact Summit 2026 आज शूरू होकर 20 फरवरी तक जारी रहेगा।
  • एआई इम्पैक्ट समिट 2026 एक ग्लोबल समिट का चौथा एडिशन है।
  • एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में 500 से ज्यादा इवेंट आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

भारत में आज यानी कि 16 फरवरी से नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट 2026 आयोजित हो रहा है जो कि 20 फरवरी तक जारी रहेगा। इस इवेंट में दुनिया भर से पॉलिसी निर्माता, टेक कंपनियों के एग्जीक्यूटिव्स, राज्यों के हेड, पत्रकार, सिविल सोसाइटी ग्रुप समेत कई लोग शामिल होंगे। मुख्य प्रोग्राम के साथ-साथ समिट सप्ताह में 500 से ज्यादा इवेंट आयोजित किए जाएंगे।  इस दौरान 840 से ज्यादा एग्जीविटर्स के जरिए एआई प्रोडक्ट और सॉल्यूशंस को भी शोकेज किया जाएगा। नेशनल डेलिगेशन, मंत्रियों के ग्रुप, टेक कंपनियां, एआई स्टार्टअप और रिसर्च लेब आदि नई तकनीकें पेश करेंगी। यह एआई पर बेस्ड सबसे बड़े ग्लोबल समिट में से एक है। आइए एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 क्या है?

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 एक ग्लोबल समिट का चौथा एडिशन है, जिसका पहला एडिशन यूनाइटेड किंगडम में आयोजित किया गया था।  उसके बाद यह सियोल और पेरिस में भी यह आयोजित हो चुका है। यह पहली बार है जब एआई समिट का आयोजन ग्लोबल साउथ में हो रहा है। हालांकि, एआई समिट देशों का कोई आधिकारिक ग्रुप नहीं है। मेजबान देश द्वारा इसमें शामिल होने के लिए देशों को इन्वाइट भेजा जाता है।

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के तीन मुख्य लक्ष्य हैं। एआई का इस्तेमालग करके लोगों को सशक्त बनाना और नवाचार को बढ़ावा देना। भारत को दुनिया के लिए एआई सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर स्थापित करना और कंप्यूटिंग, डाटासेट और एल्गोरिदम तक एक्सेस को लोकतांत्रिक बनाना। एआई इम्पैक्ट समिट 2026 नई दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है। इसमें एआई इम्पैक्ट एक्सपो का आयोजन भारत मंडपम के एग्जीबिशन हॉल में किया जाएगा, जबकि अधिकतर फुल सेशन और पैनल चर्चा भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर और सुषमा स्वराज भवन में होंगी। AI इम्पैक्ट समिट का एजेंडा अस्थायी है और इसमें संशोधन हो सकता है। सभी सेशन का लाइवस्ट्रीमिंग लिंक IndiaAI की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

AI इम्पैक्ट 2026 समिट के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन 

AI इम्पैक्ट 2026 समिट में रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और फिर एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के लिए प्रतिनिधि के तौर पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जिसके लिए कोई चार्ज नहीं है। उसके बाद आपको जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी और फिर एक ओटीपी के जरिए अपनी ईमेल आईडी वेरिफाई करनी होगी। रजिस्ट्रेशन  फॉर्म जमा करने के बाद अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर इसका कंफर्मेशन मिलेगा। रजिस्ट्रेशन  होने पर इसकी जानकारी देने वाला एक ईमेल और एक क्यूआर कोड वाला दूसरा ईमेल मिलेगा। क्यूआर कोड को भारत मंडपम गेट नंबर 4 और गेट नंबर 10 और सुषमा स्वराज भवन गेट नंबर 2 पर एंट्री के दौरान दिखाया जा सकता है। सभी रजिस्टर्ड प्रतिभागियों को अपने इन्वाइट, बैज या क्यूआर कोड के साथ एक सरकारी फोटो पहचान पत्र और इंटरनेशल विजिटर्स को अपना पासपोर्ट साथ रखना लाना अनिवार्य है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »