6000mAh बैटरी वाला Motorola फोन 10500 रुपये सस्ता! Amazon का धमाका

Motorola Edge 60 Pro को चुनिंदा बैंको के डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 1500 रुपये की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं।

6000mAh बैटरी वाला Motorola फोन 10500 रुपये सस्ता! Amazon का धमाका

Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 60 Pro में 6.67 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Motorola Edge 60 Pro को Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है
  • फोन अपने MRP से 9000 रुपये सस्ता मिल रहा है।
  • चुनिंदा बैंको के डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीद पर बचत।
विज्ञापन

Motorola Edge 60 Pro को सस्ता खरीदने का बेस्ट टाइम है। इस फोन को कंपनी ने अप्रैल 2025 में लॉन्च किया था। यह फोन धांसू बैटरी और कैमरा फीचर्स से लैस होकर आता है। इसे अब तक की सबसे सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है। Motorola Edge 60 Pro को Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर भी लगा देते हैं तो इस फोन पर बड़ी छूट उपलब्ध हो जाती है। आइए जानते हैं Motorola Edge 60 Pro बेस्ट डील के बारे में। 

Motorola Edge 60 Pro Price Discount Amazon Deal

Motorola Edge 60 Pro को इस वक्त सबसे सस्ते प्राइस में खरीदा जा सकता है। Amazon ने फोन को 25% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन अपने MRP से 9000 रुपये सस्ता मिल रहा है। ई-कॉमर्स शॉपिंग वेबसाइट ने इसका 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 27,890 रुपये में लिस्ट किया है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। फोन पर बैंक ऑफर भी दिया गया है। 

Motorola Edge 60 Pro को चुनिंदा बैंको के डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 1500 रुपये की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 26,390 रुपये रह जाती है। यानी फोन पर पूरे 10609 रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध हो सकता है। फोन में कंपनी ने धांसू फीचर्स दिए हैं। सेग्मेंट के स्मार्टफोन्स में यह सबसे बड़ी बैटरी के साथ आता है। आइए जानते हैं इसके खास फीचर्स।

Motorola Edge 60 Pro Specifications

Motorola Edge 60 Pro में 6.67 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद डिस्प्ले अनुभव देता है। इसमें 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक Dimensity 8350 Extreme 4nm प्रोसेसर है। फोन एंड्रॉ़यड 15 पर ऑपरेट होता है और इसमें 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। फोन में 6000mAh की विशाल बैटरी मिलती है। जिसके साथ में 90W Turbopower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। 

मोटोरोला Edge 60 Pro में 50MP का मेन कैमरा है। साथ में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस, और 10 मेगापिक्सल का 3X टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस,यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और NFC शामिल है
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »