48 हजार सस्ता मिल रहा Samsung 200MP दो कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट

Samsung के फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S25 Edge को लगभग आधी कीमत में खरीदा जा सकता है।

48 हजार सस्ता मिल रहा Samsung 200MP दो कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S25 Edge में 6.7 इंच क्वाड HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है

ख़ास बातें
  • Galaxy S25 Edge में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है।
  • फोन में 3900 mAh की बैटरी दी गई है।
  • सबसे खास इसका स्लिम साइज है जो कि मोटाई में केवल 5.8mm का है।
विज्ञापन

Flipkart पर इस वक्त कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। कुछ स्मार्टफोन ऐसे भी हैं जिनकी कीमत आधी तक भी कम हो गई है। इसी तरह Samsung के फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S25 Edge को लगभग आधी कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन को एमआरपी से आधी कीमत में लिस्ट किया गया है जो कि इसका बेस्ट सेल प्राइस कहा जा सकता है। फोन कंपनी का सबसे स्लिम हैंडसेट बनकर आता है। इसमें बड़ी बैटरी है और 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं फोन पर मिल रहे बेस्ट ऑफर के बारे में विस्तार से। 

Samsung Galaxy S25 Edge Flipkart Discount Offer

Samsung Galaxy S25 Edge को Flipkart पर भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन का एमआरपी यूं तो 1,09,999 रुपये है लेकिन इस वक्त इसे 64,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन पर सीधे 45000 रुपये का डिस्काउंट दिया गया है। इसमें इसका 12GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट खरीदा जा सकता है। लेकिन अगर आप बैंक ऑफर भी लगा देते हैं तो इसे और अधिक सस्ते में पा सकते हैं।  

Samsung Galaxy S25 Edge Flipkart Bank Discount Offer

Galaxy S25 Edge को अगर आप Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो 3250 रुपये की एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। कुल मिलाकर फ्लिपकार्ट से इसे 48 हजार से भी सस्ते में खरीद सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप Flipkart के ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Samsung Galaxy S25 Edge Specifications

Samsung Galaxy S25 Edge में 6.7 इंच क्वाड HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3120 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। Samsung Galaxy S25 Edge में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। साथ में 12 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी के लिए भी फोन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। 

फोन में 3900 mAh की बैटरी दी गई है। सबसे खास इसका स्लिम साइज है जो कि केवल 5.8mm का है। यह कंपनी के सबसे पतले स्मार्टफोन्स में से है। Galaxy S25 Edge एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आउट ऑफ द बॉक्स आता है। फोन में कंपनी ने कई AI फीचर्स इंटीग्रेट किए हैं। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and light IP68-rated design
  • Smooth software experience loaded with AI
  • Impressive primary camera
  • 7 years of software and security updates
  • कमियां
  • Lacks a dedicated telephoto camera
  • Average ultrawide camera performance
  • Gets too hot when using the camera
  • Throttles quickly under load
  • Battery life only lasts a day
  • Charging is relatively slow
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता3900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »