• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 

सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 

प्रीमियम स्मार्टफोन्स की डिमांड बढ़ने से कंपनी की Device eXperience (DX) डिविजन की तिमाही-दर-तिमाही सेल्स में लगभग 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 

मेमोरी चिप्स से जुड़ी कस्टमर डिमांड को पूरा करने में कंपनी को मुश्किल हो रही है

ख़ास बातें
  • कंपनी की ग्रोथ में डिवाइस सॉल्यूशंस डिविडन ने बड़ा योगदान दिया है
  • पहली तिमाही में सैमसंग का ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी अभी तक का सबसे हाई रहा है
  • प्रीमियम स्मार्टफोन्स की डिमांड बढ़ने का कंपनी को फायदा मिला है
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने इस वर्ष की पहली तिमाही में रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है। पहली तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू KRW 133.9 लाख करोड़ (लगभग 8,00,000 करोड़ रुपये) का रहा है। यह इससे पिछली तिमाही की तुलना में लगभग 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी अभी तक का सबसे हाई रहा है। हालांकि, इसके फाउंड्री बिजनेस में गिरावट हुई है। सैमसंग ने बताया है कि अगले वर्ष तक मेमोरी कंपोनेंट्स की शॉर्टेज बरकरार रह सकती है। 

पहली तिमाही में Samsung का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू KRW 133.9 लाख करोड़ और ऑपरेटिंग प्रॉफिट KRW 57.2 लाख करोड़ (लगभग 3,00,000 करोड़ रुपये) का रहा है। कंपनी की ग्रोथ में डिवाइस सॉल्यूशंस (DS) डिविजन, विशेषतौर पर मेमोरी कंपोनेंट्स के बिजनेस का बड़ा योगदान है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी डिमांड के बढ़ने और मेमोरी कंपोनेंट्स के मार्केट में तकनीकी तौर पर अग्रणी होने का कंपनी को फायदा मिल रहा है। सैमसंग के MX और नेटवर्क्स बिजनेस ने कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू में क्रमशः KRW 38.1 लाख करोड़ (लगभग 2,04,000 करोड़ रुपये) और ऑपरेटिंग प्रॉफिट में KRW 2.8 लाख करोड़ (लगभग 18,000 करोड़ रुपये) का योगदान दिया है। 

प्रीमियम स्मार्टफोन्स की डिमांड बढ़ने से कंपनी की Device eXperience (DX) डिविजन की तिमाही-दर-तिमाही सेल्स में लगभग 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सैमसंग ने बताया है कि इसके फाउंडी बिजनेस और डिस्प्ले डिविजन में गिरावट रही है। इसके पीछे सीजनल कमजोरी, मेमोरी पार्ट्स के महंगे प्राइसेज और कॉस्ट का प्रेशर बड़े कारण हैं। 

कंपनी का अनुमान है कि इस वर्ष की दूसरी छमाही में मेमोरी पार्ट्स की डिमांड AI इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्विसेज की वजह से मजबूत बनी रहेगी। सैमसंग के विजुअल डिस्प्ले और डिजिटल अप्लायंसेज बिजनेस की रेवेन्यू में KRW 14.3 लाख करोड़ और ऑपरेटिंग प्रॉफिट में  KRW 0.2 लाख करोड़ (लगभग 1,200 करोड़ रुपये) की हिस्सेदारी है। कंपनी ने बताया है कि मेमोरी चिप्स से जुड़ी कस्टमर डिमांड से उसकी सप्लाई कम है। सैमसंग का अनुमान है कि डिमांड और सप्लाई में यह अंतर बढ़ सकता है। अगले कुछ महीनों में कंपनी की फ्लैगशिप डिवाइसेज और फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लॉन्च की योजना है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में बढ़ोतरी हो रही है। इस सेगमेंट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »