पिछले कुछ वर्षों से कंपनी ने Galaxy S सीरीज की रियर कैमरा यूनिट में लगभग समान डिजाइन रखा है। नई स्मार्टफोन सीरीज में कैमरा लेआउट को ज्यादा प्रैक्टिकल बनाया जा सकता है
इस वर्ष फरवरी में Samsung Galaxy S26 सीरीज को लॉन्च किया गया था
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की आगामी Galaxy S सीरीज में कैमरा लेआउट में बदलाव किया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों से कंपनी ने Galaxy S सीरीज की रियर कैमरा यूनिट में लगभग समान डिजाइन रखा है। नई स्मार्टफोन सीरीज में कैमरा लेआउट को ज्यादा प्रैक्टिकल बनाया जा सकता है।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Samsung Galaxy S27 सीरीज के सभी मॉडल्स में नया कैमरा डिजाइन हो सकता है। कंपनी की योजना इस सीरीज में बिल्ट-इन मैग्नेट देने की है। इससे इन स्मार्टफोन्स में केस के बिना Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और स्नैप-ऑन चार्जर, पावर बैंक और स्टैंड जैसी मैग्नेटिक एक्सेसरीज के लिए सपोर्ट मिल सकेगा। कुछ हैंडसेट मेकर्स ने अपने स्मार्टफोन्स में यह फीचर उपलब्ध कराया है।
सैमसंग के मौजूदा स्मार्टफोन्स के कैमरा लेआउट का वर्टिकल अरेंजमेंट एक समस्या बताया जा रहा है। इससे सर्कुलर मैग्नेटिक रिंग के लिए स्पेस नहीं होता। ऐसी अटकल है कि Samsung Galaxy S27 सीरीज से पहले इस कैमरा लेआउट को कंपनी के किसी अन्य डिवाइस में भी दिया जा सकता है। सैमसंग का आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन नए कैमरा लेआउट के साथ हो सकता है। हालांकि, स्मार्टफोन के डिजाइन में बड़ा बदलाव करने से कंपनी के खर्च में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि आगामी Samsung Galaxy S27 Ultra के साथ कंपनी के महंगे स्मार्टफोन्स में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी देने की शुरुआत हो सकती है। इस रिपोर्ट में सैमसंग के इंटरनल डॉक्युमेंट्स के हवाले से बताया गया था कि कंपनी 12,000 mAh, 18,000 mAh और 20,000 mAh के बैटरी प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर रही है। सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी से डिवाइस की थिकनेस में बढ़ोतरी किए बिना बैटरी की कैपेसिटी को बढ़ाया जा सकता है। पिछले कुछ महीनों में बहुत से चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स ने 10,000 mAh और इससे अधिक कैपेसिटी वाले वाली बैटरी के साथ हैंडसेट लॉन्च किए हैं। इस वजह से सैमसंग जैसी बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों के लिए बैटरी की अधिक कैपेसिटी के फीचर का मुकाबला करना एक चुनौती बन रहा है। सिलिकॉन-कार्बन बैटरी में ग्रेफाइट-बेस्ड लीथियम-आयन बैटरी की तुलना में अधिक एनर्जी को स्टोर किया जा सकता है। इससे डिवाइस को भारी बनाए बिना अधिक बैटरी कैपेसिटी दी जा सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?