Samsung Galaxy Z Flip 5 और Samsung Galaxy Z Fold 5 की अगले सप्ताह शुरू होगी सेल

इन स्मार्टफोन्स की एक लाख से अधिक यूनिट्स की बुकिंग्स हो गई हैं। सैमसंग का कहना है कि Galaxy Z Flip 4 और Z Fold 4 की बुकिंग की तुलना में यह 1.7 गुना अधिक है

Samsung Galaxy Z Flip 5 और Samsung Galaxy Z Fold 5 की अगले सप्ताह शुरू होगी सेल

इन स्मार्टफोन्स के लिए एक लाख से अधिक यूनिट्स की बुकिंग्स हो गई हैं

ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स की देश में बिक्री 18 अगस्त से शुरू होगी
  • इनके लिए प्री-बुकिंग 27 जुलाई को शुरू हुई थी
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung के हाल ही में लॉन्च हुए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की देश में अगले सप्ताह बिक्री शुरू होगी। कंपनी ने Samsung Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 को पिछले महीने लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन्स में Galaxy के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म और नया फ्लेक्स हिंज दिया गया है। Galaxy Z Flip 5 में कंपनी के पिछले फोल्डेबल स्मार्टफोन की तुलना में बड़ी आउटर स्क्रीन है। 

सैमसंग ने शुक्रवार को बताया कि Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 की देश में बिक्री 18 अगस्त से शुरू होगी। इनकी एक लाख से अधिक यूनिट्स की बुकिंग्स हो गई हैं। सैमसंग का कहना है कि Galaxy Z Flip 4 और Z Fold 4 की बुकिंग की तुलना में यह 1.7 गुना अधिक है। इन स्मार्टफोन्स के लिए बुकिंग शुरू होने के 28 घंटों में कंपनी ने यह आंकड़ा हासिल किया है। सैमसंग ने 26 जुलाई को Galaxy Z Flip 5 और Z Fold 5 को लॉन्च किया था। इनके लिए प्री-बुकिंग 27 जुलाई को शुरू हुई थी। 

Samsung Galaxy Fold 5 का प्राइस 1,54,000 रुपये से 1,85,000 रुपये और Galaxy Flip 5 का 99,999 रुपये से 1,09,999 रुपये के बीच है। मार्केट रिसर्च फर्म Techarc का अनुमान है कि इस वर्ष स्मार्टफोन्स के कुल रेवेन्यू में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी 1.8 प्रतिशत से अधिक की होगी। सैमसंग के Galaxy Z Fold 5 and Galazy Z Flip 5 की भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। सैमसंग को उम्मीद है कि नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स देश में सुपर प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में उसे आधी हिस्सेदारी करने में मददगार होंगे। इस सेगमेंट में iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple टॉप पर है। 

सुपर प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में 1,000 डॉलर (लगभग 82,000 रुपये) से अधिक के स्मार्टफोन्स होते हैं। हाल ही में Samsung Electronics के प्रेसिडेंट और मोबाइल एक्सपीरिएंस बिजनेस के हेड, T M Roh ने बताया था कि Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के साथ कंपनी का लक्ष्य सुपर प्रीमियम सेगमेंट में 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी हासिल करने का है। इस सेगमेंट में कंपनी की हिस्सेदारी लगभग 35 प्रतिशत की है। कंपनी की 45,000 रुपये से अधिक प्राइस वाली अल्ट्रा प्रीमियम कैटेगरी में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर हिस्सेदारी 247 प्रतिशत बढ़ी है। हालांकि, इस कैटेगरी में एपल 62 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vibrant displays, folding display is durable
  • Compact design when folded
  • Top-tier performance
  • Fast wireless charging for a foldable
  • Water-resistant design
  • Good quality primary camera
  • कमियां
  • Cover screen functionality is limited
  • Battery barely lasts a day
  • Relatively slow wired charging
  • No macro camera
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality, IPX8 rated
  • Well-optimised software
  • Very good system and gaming performance
  • All-day battery life
  • Reliable cameras
  • कमियां
  • Expensive
  • Still feels bulky
डिस्प्ले7.60 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2176x1812 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  9. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  10. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »