Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ की बैटरी क्षमता का खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा और ये डिवाइस सुर्खियों में छाए हुए हैं। पहले ही पुष्टि हो चुकी है कि इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन को फरवरी में एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ की बैटरी क्षमता का खुलासा
ख़ास बातें
  • सर्टफिकेशन से इन फ्लैगशिप डिवाइस की बैटरी क्षमता का पता चला है
  • दोनों नए स्मार्टफोन में पिछले साल वाले फोन जितनी ही बैटरी होगी
  • गैलेक्सी एस9 और एस9+ अगले महीने लॉन्च होंगे
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा और ये डिवाइस सुर्खियों में छाए हुए हैं। पहले ही पुष्टि हो चुकी है कि इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन को फरवरी में एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन लीक और ख़बरों में इन स्मार्टफोन के स्पेसिपिकेशन और फ़ीचर के बारे में पहले ही कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट से अब इन स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता का खुलासा हुआ है। सर्टिफिकेट से पता चलता है कि Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ में पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की क्षमता वाली ही बैटरी दी जाएगी।

स्लैशलीक्स ने ब्राज़ील की नेशनल टेलीकम्युनिकेशंस एजेंसी (ANATEL) पर दी गई जानकारी को सबसे पहले सार्वजनिक किया। इसके मुताबिक, गैलेक्सी एस9 में 3000 एमएएच जबकि गैलेक्सी एस9+ में 3500 एमएएच की बैटरी होगी। इस लिस्टिंग में मॉडल नंबर (G960 और G965) पहले एफसीसी की लिस्टिंग के जैसे ही हैं। ब्राज़ीलियन वेबसाइट पर दोनों फोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती है।

अमेरिका में सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। और भारत सहित अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में आने वाले वेरिएंट में नया एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

हाल ही में गैलेक्सी एस9 का कथित  रिटेल बॉक्स ऑनलाइन लीक हुआ है। इससे फोन के कई स्पेसिफिकेशन जैसे रैम, स्टोरेज और दूसरे फ़ीचर जैसे सुपर-स्लो मोशन कैमरा और वेरिऐबल अपर्चर का भी पता चलता है। प्रोडक्ट बॉक्स पर बैटरी के बारे में कोई ज़िक्र नहीं था। इसके अलावा, सैमसंग गैलेक्सी एस9 में एक सिंगल रियर कैमरा सेटअप होने की ख़बरें हैं जबकि गैलेक्सी एस9+ में एक डुअल कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। गैलेक्सी एस9+ का एक 512 जीबी वेरिएंट भी लॉन्च किए जाने की ख़बर है।

सैमसंग मोबाइल कम्युनिकेशंस बिज़नेस प्रेसिडेंट डीजे कोह ने सीईएस 2018 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया था कि 2018 में आने वाला कंपनी का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमडब्ल्यूसी 2018 में अगले महीने बार्सिलोना में लॉन्च किया जाएगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality and compact design
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear camera
  • Vivid HDR display
  • कमियां
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear cameras
  • Vivid HDR display
  • कमियां
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  2. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. IPL 2026 Live Streaming: SRH vs LSG, और RCB vs CSK का घमासान आज, यहां देखें फ्री!
  4. Moto Razr Fold Pre Order: 16GB रैम, 6000mAh बैटरी वाले Moto Razr Fold के प्री-ऑर्डर 11 अप्रैल से! जानें सबकुछ
  5. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  7. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  8. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  9. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  10. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »