Xiaomi 17 Max में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। यह फोन 8000mAh की बड़ी बैटरी से लैस हो सकता है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi 17 Pro Max में 6.9-इंच 2K डिस्प्ले दिया गया है।
Xiaomi 17 सीरीज में एक और धांसू मॉडल अभी लॉन्च होना बाकी है। यह इस सीरीज का सबसे दमदार फोन होगा जो कि दाम में भी कम होगा। Xiaomi 17 Max जल्द ही मार्केट में लॉन्च हो सकता है। फोन में Leica कैमरा बताया गया है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा। यह उन यूजर्स के लिए लॉन्च होगा जिनको Xiaomi 17 Pro Max जितना भारी और महंगा फोन नहीं चाहिए लेकिन फीचर्स दमदार हों। इसलिए Xiaomi 17 Max सीरीज में सबसे अफॉर्डेबल लेकिन सेग्मेंट का सबसे दमदार स्मार्टफोन बताया जा रहा है।
Xiaomi 17 Max सीरीज का आखिरी मॉडल होगा जिसका लॉन्च जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टिप्स्टर ने फोन के डिटेल्स शेयर किए हैं। कहा गया है कि Xiaomi 17 (via)की तुलना में यह फोन बड़े अपग्रेड्स के साथ आएगा। सीधे शब्दों में कहा जाए तो इसका प्राइस मिडरेंज सेग्मेंट का होगा और फीचर्स फ्लैगशिप वाले होंगे। फोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलेगा जो कि 1/1.4 इंच साइज का होगा। यह एक बड़ा सेंसर माना जाता है।
Xiaomi 17 Max is scheduled to be released next month. This should be the last device in the Xiaomi 17 Series.
— Kartikey Singh (@That_Kartikey) April 4, 2026
Known Specification:
• 6.9 inch 120Hz OLED display
• Snapdragon 8 Elite Gen 5 chip
• 8000mAh + 100W + 50W
• 200MP Main + 50MP UW + 50MP Periscope
फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा बताया गया है। साथ में तीसरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस बताया गया है। इसमें 1/1.95 इंच का सेंसर बताया गया है जो कि लगभग Xiaomi 17 Pro Max जैसी परफॉर्मेंस दे सकता है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट बताया गया है। Xiaomi 17 Max में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले होगा। यह फोन 8000mAh की बड़ी बैटरी से लैस हो सकता है।
Xiaomi 17 Pro Max में 6.9-इंच 2K डिस्प्ले दिया गया है। यह Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर रन करता है। Xiaomi Dragon Crystal Glass प्रोटेक्शन यहां दिया गया है। फोन में पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है। यहां 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।
फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Light Hunter 950L सेंसर, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। Xiaomi 17 Pro Max को 6,300mAh बैटरी मिली है। फोन IP66, IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम