• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश

पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश

Bigme ने एक ऐसा फोन पेश किया है जिसमें एक तरफ LCD डिस्प्ले लगा है और दूसरी तरफ ई-इंक डिस्प्ले लगा है।

पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश

Photo Credit: Bigme

Bigme ने एक नया फोन पेश किया है जिसमें दोनों तरफ अलग-अलग तरह के डिस्प्ले लगे हैं।

ख़ास बातें
  • Bigme ने एक ऐसा फोन ला रही है जिसमें दोनों तरफ अलग तरह के डिस्प्ले हैं।
  • फोन में एक तरफ e-ink डिस्प्ले लगा है और दूसरी तरफ LCD डिस्प्ले है।
  • कंपनी ने अभी तक केवल इस फोन का टीजर ही लॉन्च किया है।
विज्ञापन

टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से बदल रही है और आगे भी बढ़ रही है। खासकर हर वक्त हमारे हाथ में रहने वाला एक स्मार्ट डिवाइस सबसे तेजी से विकसित हो रहा है। जी हां, स्मार्टफोन्स दिन प्रतिदिन कहीं ज्यादा स्मार्ट हो रहे हैं। अब एक और कारनामा एक कंपनी ने कर दिखाया है जिसने स्मार्टफोन में दो तरह के डिस्प्ले लगा दिए हैं। Bigme ने एक नया फोन पेश किया है जिसमें दोनों तरफ अलग-अलग तरह के डिस्प्ले लगे हैं। इस फोन में एक तरफ e-ink डिस्प्ले लगा है और दूसरी तरफ LCD डिस्प्ले लगा है। एलसीडी यानी लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले से आप पहले भी वाकिफ होंगे। यह काफी पुराने समय से मोबाइल में आ रहा है। अब ई-इंक नए तरह का डिस्प्ले है जो कुछ पेपर जैसा होता है। आइए जानते हैं इस अनोखे फोन के बारे में। 

Bigme ने एक ऐसा फोन पेश किया है जिसमें एक तरफ LCD डिस्प्ले लगा है और दूसरी तरफ ई-इंक डिस्प्ले लगा है। ई-इंक एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसमें पेपर जैसा डिस्प्ले मिलता है। यह बहुत कम पावर खपत करता है। Bigme अपकमिंग स्मार्टफोन (via)ई-इंक स्क्रीन से लैस होगा। यह डिस्प्ले रीडर्स के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। यह आंखों पर भी बहुत कम जोर डालता है। लेकिन यह LCD डिस्प्ले की तुलना में थोड़ा धीरे काम करता है। इस पर मूविंग कंटेंट देखने में परेशानी हो सकती है इसलिए अभी तक यह एलसीडी डिस्प्ले की जगह नहीं ले पाया है। लेकिन धीरे-धीरे इनमें भी एडवांसमेंट होने लगा है। 

Bigme का नया फोन दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें दोनों तरह की तकनीकी का लाभ यूजर को मिलेगा। यानी यूजर को फास्ट मूविंग कंटेंट के लिए LCD डिस्प्ले मिलेगा, जबकि पढ़ने या बैटरी बचाने जैसे फायदों के लिए ई-इंक डिस्प्ले मिलेगा। ई-इंक डिस्प्ले की खास बात यह भी है कि यह एक कलर ई-इंक डिस्प्ले होगा। 

कंपनी ने अभी तक केवल इस फोन का टीजर ही लॉन्च किया है। कंपनी ने कहा है कि जल्द ही वह इसके बारे में अन्य डिटेल्स भी जारी करेगी जिनके लिए यूजर्स साइनअप कर सकते हैं और सभी लेटेस्ट अपडेट पा सकते हैं। कहा जा रहा है कि ऐसी टेक्नोलॉजी नोटिफिकेशंस में बहुत मददगार होगी जब फोन की बैटरी की खपत आश्चर्यजनक रूप से कम की जा सकेगी। इसी के साथ ई-बुक पढ़ने का शौक रखने वाले यूजर्स के लिए यह एक क्रांतिकारी प्रयोग साबित हो सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »