• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल

Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल

Honor ने मलेशिया में अपनी वेबसाइट पर एक स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट बनाई है। यह माइक्रोसाइट Honor 600 सीरीज के लिए हो सकती है

Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल

हाल ही में Honor 600 Lite को पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • Honor 600 सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है
  • इन स्मार्टफोन्स में स्क्वेयर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है
  • पिछले महीने Honor 600 Lite को लॉन्च किया गया था
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Honor की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Honor 600 में दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। कंपनी ने एक नए स्मार्टफोन का टीजर दिया है। यह आगामी स्मार्टफोन सीरीज में शामिल हो सकता है। Honor 600 सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Honor 600 Pro शामिल हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स में iPhone 17 Pro Max के समान स्क्वेयर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। 

Honor ने मलेशिया में अपनी वेबसाइट पर एक स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट बनाई है। यह माइक्रोसाइट Honor 600 सीरीज के लिए हो सकती है। इसके साथ ही कंपनी ने Instagram पर एक स्मार्टफोन का टीजर दिया है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज को इस महीने चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इस माइक्रोसाइट पर दिखाया गया स्मार्टफोन ऑरेंज कलर में है। इसमें फ्लैट रियर पैनल है और इसके नीचे सेंटर में Honor की ब्रांडिंग है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दिख रही है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि और अन्य डिटेल्स की आगामी सप्ताहों में जानकारी मिल सकती है। 

हाल ही में Honor 600 और Honor 600 Pro का डिजाइन लीक हुआ था। इन स्मार्टफोन्स में स्क्वेयर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। Honor 600 और Honor 600 Pro में 6.57 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 सीरीज के चिपसेट्स दिए जा सकते हैं। Honor 600 और Honor 600 Pro में 9,000 mAh तक की बैटरी दी जा सकती है। इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। 

पिछले महीने Honor 600 Lite को लॉन्च किया गया था इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 Elite दिया गया है। Honor 600 Lite की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच फुल HD+ (1,200 × 2,600 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले है। Honor 600 Lite में 6,520 mAh की बैटरी है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »