• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ

Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ

बजट रेंज के फोन Ai+ Nova 2 सीरीज में लॉन्च होने जा रहे हैं। वहीं, Oppo Find X9 Ultra जैसा धांसू फ्लैगशिप भी ग्लोबल मार्केट में एंट्री करने जा रहा है।

Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ

अप्रैल का महीना स्मार्टफोन मार्केट के लिए काफी धमाकेदार रहने वाला है।

ख़ास बातें
  • सबसे पहले इस हफ्ते OnePlus Nord 6 का लॉन्च देखने को मिलेगा
  • बजट रेंज के फोन Ai+ Nova 2 सीरीज में लॉन्च होने जा रहे हैं
  • Oppo Find X9 Ultra जैसा धांसू फ्लैगशिप भी ग्लोबल मार्केट में एंट्री करेगा
विज्ञापन

अप्रैल का महीना स्मार्टफोन मार्केट के लिए काफी धमाकेदार रहने वाला है। आने वाले दिनों में कई धांसू स्मार्टफोन्स मार्केट में अपना जलवा बिखेरते दिखेंगे। सबसे पहले इस हफ्ते OnePlus Nord 6 का लॉन्च देखने को मिलेगा जिसकी सबसे अधिक चर्चा है। यह फोन मिडरेंज में बड़ा धमाका कर सकता है। इसके अलावा बजट रेंज के फोन Ai+ Nova 2 सीरीज में लॉन्च होने जा रहे हैं। वहीं, Oppo Find X9 Ultra जैसा धांसू फ्लैगशिप भी ग्लोबल मार्केट में एंट्री करने जा रहा है। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले इनके बारे में सभी खास बातें। 
  
OnePlus Nord 6
OnePlus Nord 6 भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है। इस फोन की चर्चा जोरों पर है और स्पेसिफिकेशंस सुर्खियों में हैं। खासकर इसकी बैटरी, जो कि 9000mAh की है, सबसे अधिक चर्चा का विषय है। मिडरेंज फोन में वनप्लस पहली बार इतनी बड़ी बैटरी देने जा रही है। फोन में 165Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है। यह फोन AMOLED डिस्प्ले से लैस है। फोन में Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। 6.78 इंच का Sunburst HDR AMOLED डिस्प्ले इसमें बताया गया है। फोन में 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। 

Ai+ Nova 2 
Ai+ Nova 2 सीरीज के स्मार्टफोन्स कंपनी 9 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। Flipkart पर फोन लॉन्च किया जाएगा जिसके लिए कंपनी ने एक Microsite भी लाइव कर दी है। सीरीज के मॉडल्स में धांसू फीचर्स बताए गए हैं। फोन में 6.745 इंच का HD+ डिस्प्ले होगा। फोन में Unisoc T8200 चिपसेट दिया गया है। यह IP64 रेटिंग से लैस होगा। कंपनी ने फोन को पांच कलर वेरिएंट्स में टीज किया है। सीरीज में दो मॉडल्स शामिल हो सकते हैं जिसमें Ai+ Nova 2 और Ai+ Nova 2 Ultra बताया गया है। Ai+ Nova 2 Ultra 5G सीरीज का प्रीमियम मॉडल होगा जिसमें RGB LED रिंग लाइट देखने को मिल सकते हैं। 

Vivo T5 Pro 5G 
Vivo T5 Pro 5G को कंपनी अप्रैल के मध्य में लॉन्च कर सकती है। फोन का लॉन्च 15 अप्रैल के आसपास संभावित बताया जा रहा है। फोन में 9,020mAh की विशाल बैटरी बताई गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग से लैस हो सकती है। फोन में रीवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी बताया गया है। यह फोन Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट से लैस हो सकता है। फोन में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट आ सकता है। फोन में 50MP Sony IMX882 मेन कैमरा बताया जा रहा है। यह IP68 और IP69+ रेटिंग के साथ आ सकता है। 

Oppo Find X9 Ultra
Oppo Find X9 Ultra ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने जा रहा है। Oppo Find X9 Ultra का लॉन्च ग्लोबल मार्केट में 21 अप्रैल के लिए निर्धारित है। फोन एक फ्लैगशिप डिवाइस है जिसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। फोन में 200MP का Sony LYT-901 मेन सेंसर दिया गया है। इसमें 16 जीबी रैम और 512 जीबी की स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन में दुनिया का पहला 50MP 10x ऑप्टिकल जूम सेंसर मिलने वाला है जिसमें uintuple Prism Reflection सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। 7,050mAh बैटरी के साथ फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट आ सकता है। 

OPPO Find X9s Pro
OPPO Find X9s Pro का लॉन्च 21 अप्रैल को होने जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह फोन शुरुआती दौर में चीनी मार्केट में ही उपलब्ध होगा। फोन में 6.32 इंच का 1.5K LTPO OLED फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिलेगा जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है। 

फोन के रियर में 200MP का डुअल कैमरा बताया गया है जो कि Hasselblad ब्रांडिंग के साथ आ सकता है। इसमें 7,000mAh की बैटरी हो सकती है जिसके साथ में 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट आ सकता है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग से लैस हो सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K90 Ultra में होगी 8,550mAh की बैटरी, गेमिंग में दमदार परफॉर्मेंस का दावा
  2. Passport खो जाए तो क्या करें? जानें नया पासपोर्ट बनवाने का पूरा तरीका
  3. 209 किमी रेंज के साथ Monarc Tracer इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, फ्री मिल रहा हेलमेट!
  4. Motorola Edge 70 Pro+ vs iQOO 15R vs Nothing Phone 3: जानें 50 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  5. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. GTA 6 Pre-Order Live: भारतीय गेमर्स अब बुक कर सकते हैं गेम, जानें कितनी है कीमत
  7. 10200mAh बैटरी के साथ Moto Pad 70 Pro होने जा रहा 27 जून को लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. वेनेजुएला भूकंप से पहले Google ने भेजा था अलर्ट! क्या आपके फोन में ऑन है ये फीचर?
  9. Lava Smart 4 Plus हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च: ANC, AI ट्रांसलेशन के साथ 54 घंटे तक चलने वाली बैटरी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »