• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!

तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!

इनमें से 33 एस्टरॉयड पृथ्वी के बेहद करीब बताए गए हैं जिनमें से कुछ का साइज 500 मीटर से भी बड़ा हो सकता है।

तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने 11 हजार नए एस्टरॉयड्स को सौरमंडल में खोजा है।

ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने 11 हजार नए एस्टरॉयड्स को सौरमंडल में खोजा है
  • पृथ्वी के पास 33 एस्टरॉयड्स में कुछ एस्टरॉयड्स 500 मीटर से भी बड़े हैं
  • यहां कुछ सुदूर एस्टरॉयड्स का भी पता चला है
विज्ञापन

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने सौरमंडल में 11 हजार से ज्यादा नये एस्टरॉयड्स का पता लगाया है जो पृथ्वी के नजदीक मौजूद हैं। यानी निकट भविष्य में कभी ऐसा खतरा पैदा हो सकता है जब कोई एस्टरॉयड पृथ्वी की दिशा में आगे बढ़ने लगे। हालांकि अभी इन नए खोजे गए एस्टरॉयड्स को स्टडी करना बाकी है। चिली में स्थित वेरा सी. रुबिन वेधशाला द्वारा इनकी खोज की गई है। कहा गया है कि 80 हजार से ज्यादा एस्टरॉयड अभी ऐसे हैं जो रहस्यमयी हैं। यानी पृथ्वी के पास एस्टरॉयड्स के रूप में एक बड़ा खतरा मौजूद है। 

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने 11 हजार नए एस्टरॉयड्स को सौरमंडल में खोजा है। ये एस्टरॉयड लगातार सौरमंडल में चक्कर लगा रहे हैं। इनमें से 33 एस्टरॉयड पृथ्वी के बेहद करीब बताए गए हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार इन 33 एस्टरॉयड्स में कुछ एस्टरॉयड (via) 500 मीटर से भी बड़े हैं। यहां कुछ सुदूर एस्टरॉयड्स का भी पता चला है जो नेप्च्यून के भी पार परिक्रमा करते हैं। ये बर्फीले खगोलीय पिंड बताए गए हैं। 

वाशिंगटन विश्वविद्यालय के एरी हेनज़े के अनुसार, 'इन 11,000 एस्टरॉयड्स की खोज वेरा सी. रुबिन वेधशाला के लिए एक उम्दा शुरुआत है। प्रारंभिक इंजीनियरिंग स्तर के आंकड़ों के आधार पर भी रुबिन ने 11,000 एस्टरॉयड्स की खोज की और हजारों अन्य की सटीक कक्षाओं का मापन किया। यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि यह वेधशाला एस्टरॉयड बेल्ट के बारे में हमारे ज्ञान में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी।'

वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि यह ऑब्जर्वेटरी अभी 90 हजार से ज्यादा नए एस्टरॉयड्स का पता लगाएगी जो काम आने वाले कुछ ही वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा। इससे हमें हमारे सौरमंडल को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी। इसी के साथ ब्रह्मांड की समझ भी बढ़ेगी। नए एस्टरॉयड्स की खोज से वैज्ञानिकों को पृथ्वी के लिए संभावित खतरों का अध्ययन और विश्लेषण करने का अवसर भी मिलता है, जैसा कि एस्टरॉयड 2024 YR4 के मामले में हुआ था।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
  2. ₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
  3. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  4. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  5. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  6. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  8. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  9. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  10. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »