OnePlus 13R में 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus 13R 5G में 6.78 इंच फुल एचडी प्लस LTPO डिस्प्ले है,
OnePlus 13R कंपनी के धांसू और पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से है। फोन को कंपनी ने जनवरी 2025 में लॉन्च किया था। यह फोन कंपनी के उन स्मार्टफोन्स में से है जो अपनी धांसू बैटरी और कैमरा के लिए जाना जाता है। फोन पर कंपनी ने सीधे डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर के तहत भी भारी छूट दी है। फोन पर 12 हजार रुपये का सीधा डिस्काउंट दिया गया है। इसी के साथ बैंक ऑफर लगाकर इसे और अधिक सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए आपको बताते हैं OnePlus 13R पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में विस्तार से।
OnePlus 13R को इस वक्त सबसे सस्ती कीमत में लिस्ट किया गया है। फोन का एमआरपी यूं तो 44,999 रुपये है। लेकिन Zepto पर इसे 32,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यहां 12 हजार का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। इसी के साथ बैंक ऑफर भी दिया गया है। अगर ग्राहक फोन को चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड से खरीदता है तो 1500 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकता है। जिसके बाद कुल डिस्काउंट 13,500 रुपये का हो जाता है। यह फोन पर मिल रहा अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट है। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
OnePlus 13R 5G में 6.78 इंच फुल एचडी प्लस LTPO डिस्प्ले है, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 450ppi पिक्सल डेंसिटी दी गई है। फोन में 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15.0 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो 13R 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.72 मिमी, चौड़ाई 75.8 मिमी, मोटाई 8.02 मिमी और वजन 206 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और एनएफसी शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन