Samsung Galaxy S9 एमडब्ल्यूसी 2018 में होगा लॉन्च, कंपनी ने की पुष्टि

शुरुआती अनुमान के बाद, सैमसंग ने अब आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि गैलेक्सी एस9 मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (एमडब्ल्यूसी) 2018 फरवरी में लॉन्च होगा।

Samsung Galaxy S9 एमडब्ल्यूसी 2018 में होगा लॉन्च, कंपनी ने की पुष्टि
विज्ञापन
शुरुआती अनुमान के बाद, सैमसंग ने अब आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि गैलेक्सी एस9 मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (एमडब्ल्यूसी) 2018 फरवरी में लॉन्च होगा। नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी एस8 का अपग्रेड वेरिएंट है। आने वाले फ्लैगशिप डिवाइस को गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। स्मार्टफोन में एक पतले बेज़ल, इनफिनिटी डिस्प्ले और एक डुअल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है।

ज़ेडडीनेट की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के मोबाइल कम्युनिकेशंस बिज़नेस प्रेसिडेंट डीजे कोह ने सीईएस 2018 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि 2018 का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमडब्ल्यूसी में लॉन्च होगा। जबकि बिक्री की तारीख़ का खुलासा इवेंट में ही किया जाएगा। इससे पहले कुछ ख़बरों में संकेत दिए गए थें कि आने वाली फ्लैगशिप गैलेक्सी सीरीज़ को सीईएस में एक छोटे दर्शक वर्ग के लिए पेश किया जाएगा। लेकिन दक्षिण कोरियाई आउटलेट द बेल ने पिछले महीने बताया था कि कंपनी 26 फरवरी को गैलेक्सी एस9 के लिए लॉन्च इवेंट आयोजित करने की योजना बना रही है। द बेल की रिपोर्ट से ये संकेत भी मिले कि गैलेक्सी एस8 को पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था, जबकि स्मार्टफोन निर्माता iPhone X के जल्द लॉन्च के चलते इस बार अपने डिवाइस को जल्द लॉन्च करने पर विचार कर रही है।

अगर पिछली कुछ ख़बरों पर नज़र डालें तो, गैलेक्सी एस9 में पिछलले गैलेक्सी एस8 से ज़्यादा बेहतर आइरिस स्कैनर होगा। हाल ही में कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया था कि गैलेक्सी एस9 में प्राइमरी कैमरे के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। गैलेक्सी ए8 और गैलेक्सी ए8+ में भी इसी तरह का सेटअप है।

गीकबेंच द्वारा लिस्ट किए गए स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। और यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। हालांकि, आने वाले फोन में हाल ही में लॉन्च हुआ सैमसंग एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। दो वेरिएंट में से गैलक्सी एस9+ में 6 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज होने की उम्मीद है। गैलेक्सी एस फैमिली के नए बड़े वेरिएंट में एक डुअल कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, गैलेक्सी एस वेरिएंट में 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया जा सकता है। बता दें कि गूगल पिक्सल सीरीज़ और आईफोन रेंज में हेडफोन जैक नहीं दिया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality and compact design
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear camera
  • Vivid HDR display
  • कमियां
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »