IPL 2026 में कुल मिलाकर 70 मैच खेले जाने हैं। ये मैच 24 मई तक चलने वाले हैं।
SRH vs LSG, और RCB vs CSK मैच को आप अपने मोबाइल, लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से देख सकते हैं।
IPL 2026 Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 टूर्नामेंट में आज डबल हेडर मैच होने जा रहा है। दिन का पहला मुकाबला हैदराबाद यानी SRH और लखनऊ यानी LSG टीमों के बीच होगा। यह टूर्नामेंट का 10वां मैच होगा। 19वें IPL सीजन में हैदराबाद की टीम ने अभी तक दो मैच खेले हैं जिनमें से एक ही जीता है। बेंगलुरू ने हैदराबाद को पहले ही मैच में शिकस्त दी थी। उसके बाद टीम का मुकाबला कोलकाता से हुआ जिसमें वह जीत का खाता खोलने में कामयाब रही।
RCB vs CSK: IPL 2026 में 5 अप्रैल को दिन का दूसरा मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा जिसमें बैंगलोर यानी RCB और चेन्नई यानी CSK की टीमों के बीच टक्कर होगी। 19वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम अभी तक खेले गए दोनों मैचों में हार चुकी है। कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं। वहीं, RCB का हौसला बुलंद है। टीम जीत के साथ आगे बढ़ रही है।
IPL 2026 में कुल मिलाकर 70 मैच खेले जाने हैं। ये मैच 24 मई तक चलने वाले हैं। आईपीएल 2026 के मैचों को अगर स्टेडियम में जाकर नहीं देख पाते हैं तो निराश न हों। ये मैच आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर लाइव देख सकते हैं वो भी फ्री में! तरीका हम आपको यहां पर बता रहे हैं।
SRH vs LSG, और RCB vs CSK मैच आज यानी 5 अप्रैल को होगा।
SRH vs LSG मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि RCB vs CSK मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
SRH vs LSG मैच दिन में 3.30 बजे से शुरू होगा। RCB vs CSK मैच शाम को 7.30 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस आधे घंटे पहले होगा।
SRH vs LSG, और RCB vs CSK मैच को आप अपने घर बैठे टीवी पर लाइव देख सकते हैं। मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे।
SRH vs LSG, और RCB vs CSK मैच को आप अपने मोबाइल, लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से देख सकते हैं। Jiohotstar पर यह मैच लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। अगर आपके पास पहले से जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है तो मुफ्त में मैच का आनंद ले सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब