Honor Watch X5i में 1.97 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 109 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।
Photo Credit: Honor
Honor Watch X5i में 1.97 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
Honor Watch X5i को कंपनी ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच के रूप में लॉन्च कर दिया है। इसकी खास बात इसकी बैटरी लाइफ है जो 3 हफ्तों तक चल सकती है। कंपनी ने इसमें AMOLED पैनल दिया है जिसमें 450 x 390 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 180 से ज्यादा वॉचफेस इसमें शामिल हैं। वियरेबल में कई कस्टमाइजेशन फीचर्स भी मिल जाते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Honor Watch X5i की कीमत 229 युआन (लगभग 3,000 रुपये) है। कंपनी ने इसे चीनी मार्केट में लॉन्च किया है। Honor Official Website से इसे खरीदा जा सकता है। स्मार्टवॉच को कंपनी ने दो कलर वेरिएंट्स में पेश किया है जिसमें ब्लैक और सिल्वर शामिल हैं।
Honor Watch X5i में 1.97 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में 450 x 390 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। वियरेबल में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 180 से ज्यादा वॉचफेस दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच कई हेल्थ फीचर्स से लैस होकर आती है जिसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग, SpO2 मॉनिटरिंग, स्ट्रेस मॉनिटर, और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स हैं। यह महिलाओं के लिए फीमेल साइकल ट्रैकिंग भी करती है। इसमें 109 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं जो यूजर की अलग-अलग एक्टिविटी को ट्रैक करते हैं।
स्मार्टवॉच में टू-वे ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी दिया गया है। इसके अंदर एक स्पीकर लगा है और एक माइक्रोफोन मिलता है। इसकी मदद से यूजर सीधे स्मार्टवॉच से ही कॉल रिसीव कर सकता है। साथ ही आउटगोइंग कॉल भी संभव हैं। स्मार्टवॉच में प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह IP68 रेटिंग को सपोर्ट करती है और धूल व पानी में बहुत जल्दी खराब नहीं होती है। हालांकि कंपनी का कहना है कि तैराकी जैसी एक्टिविटी के लिए यह इस्तेमाल न की जाए तो बेहतर होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE