• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8, गैलेक्सी एस8+ माइक्रोसॉफ्ट एडिशन 21 अप्रैल से बिकेंगे

सैमसंग गैलेक्सी एस8, गैलेक्सी एस8+ माइक्रोसॉफ्ट एडिशन 21 अप्रैल से बिकेंगे

सैमसंग गैलेक्सी एस8, गैलेक्सी एस8+ माइक्रोसॉफ्ट एडिशन 21 अप्रैल से बिकेंगे
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट के वनड्राइव, वननोट और स्काइप जैसे ऐप पहले भी सैमसंग स्मार्टफोन में इंस्टॉल आते रहे हैं। लेकिन, दक्षिण कोरियाई कंपनी द्वारा गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ के साथ इन दोनों कंपनियों की साझेदारी और मजबूत हो गई है। माइक्रोसॉफ्ट ने ऐलान किया है कि कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन के माइक्रोसॉफ्ट एडिशन अपने रिटेल स्टोर के जरिए बेचेगी। कंपनी ने गुरुवार से इस स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर लेने शुरू कर दिए हैं।

रेडमंड की कंपनी अपने गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न पेश करने की योजना बना रही है। माइक्रोसॉफ्ट ने वर्ज के साथ बातचीत में पुष्टि करते हुए बताया, ''सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ माइक्रोसॉफ्ट एडिशन के बॉक्स से बाहर आने पर और वाई-फाई से कनेक्ट होने पर कस्टमाइज़ेशन अप्लाई हो जाएगा।''

ख़ास बात है कि, माइक्रोसॉफ्ट अपने गैलक्सी एस8 स्मार्टफोन के एडिशन में वॉयस-आधारित वर्चुअल असिस्टेंट कोर्टाना भी जोड़ेगी। गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन में सैमसंग के बिक्स्बी के अलावा पहले से एंड्रॉयड का गूगल असिस्टेंट भी दिया गया है। जिसका मतलब है कि यूज़र के पास तीन डिजिटल असिस्टेंट का विकल्प होगा।

माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने एनगैज़ेट को बताया, गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ स्मार्टफोन के माइक्रोसॉफ्ट एडिशन 21 अप्रैल से खरीदारी के लिए उपलब्ध होंगे। इन डिवाइस के माइक्रोसॉफ्ट एडिशन के पहली बार वाई-फाई से कनेक्ट होने पर कस्टम सॉफ्टवेयर अपने आप डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा। जहां इन फोन के रेगुलर वेरिएंट माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ऐप के साथ आते हैं वहीं माइक्रोसॉफ्ट एडिशन में कोर्टाना, एक्सेल, आउटलुक, वनड्राइव, वननोट, बिंग, ग्रूव, स्काइप, एमएसएन न्यूज़ जैसे कई ऐप पहले से इंस्टॉल आएंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का सबसे बड़ा धमाका! 500 रुपये में 12 OTT, फ्री Jiohotstar, Prime Video, 2GB डेली, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग वाला प्लान!
  2. आधार कार्ड खो गया! घबराएं नहीं, घर बैठे मिलेगा, बस ये स्टेप करें फॉलो
  3. Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 की लॉन्च डेट आई, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ 25 मार्च को एंट्री!
  4. Xiaomi Black Shark Blade 2+ पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh बैटरी, 22.5W चार्जिंग से लैस, जानें कीमत
  5. 9 हजार से सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo 5G फोन, 7200mAh बैटरी! Amazon पर धमाका डील
  6. Realme 16 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. सरकार ने ब्लॉक की 300 बेटिंग और गैंबलिंग वेबसाइट्स
  8. 10 साल बाद Amazon फिर बनाएगा स्मार्टफोन! Fire Phone फ्लॉप के बाद नई शुरुआत
  9. Vivo Y11 5G और Y21 5G की कीमत लीक! भारत में लॉन्च से पहले सामने आई पूरी डिटेल
  10. AI Coach के साथ boAt की नई स्मार्टवॉच लॉन्च, सिंगल चार्ज में 10 दिन चलती है, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »