105W पावर आउटपुट के साथ UltraProlink Boost Unity GaN चार्जर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

कंपनी के अनुसार इसमें कॉम्पेक्ट डिजाइन के साथ बेहतर हीट मैनेजमेंट सिस्टम मिलता है।

105W पावर आउटपुट के साथ UltraProlink Boost Unity GaN चार्जर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: UltraProlink

UltraProlink Boost Unity 105W GaN चार्जर एक कॉम्पेक्ट साइज चार्जिंग स्टेशन है

ख़ास बातें
  • यह कंपनी का 6-इन-वन चार्जिंग स्टेशन है।
  • इसमें AVS, PD और PPS सपोर्ट दिया गया है।
  • कंपनी के अनुसार इसमें स्मार्ट पावर डिस्ट्रीब्यूशन मिलता है।
विज्ञापन

UltraProlink ने अपना नया GaN चार्जिंग स्टेशन लॉन्च किया है जो 105W की धांसू पावर आउटपुट के साथ आता है। यह कंपनी का 6-इन-वन चार्जिंग स्टेशन है जिसमें AVS, PD और PPS सपोर्ट दिया गया है। इसकी खास बात है कि एक ही डेस्कटॉप पर आप इसे रखकर मल्टीपल डिवाइसेज चार्ज कर सकते हैं। यह GaN टेक्नोलॉजी की मदद से फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसी के साथ यह कॉम्पेक्ट साइज में आता है और कम जगह में इस्तेमाल हो सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

UltraProlink Boost Unity 105W GaN charger price

UltraProlink Boost Unity 105W GaN चार्जर की भारत में कीमत 6,999 रुपये है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इसे Amazon से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसके साथ 12 महीने की वारंटी दी है। 

UltraProlink Boost Unity 105W GaN charger Features

UltraProlink Boost Unity 105W GaN चार्जर एक कॉम्पेक्ट साइज चार्जिंग स्टेशन है जिसमें 105W की पावर आउटपुट दी गई है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और मल्टीपल डिवाइसेज को चार्ज करने के लिए बनाया गया है। Boost Unity 105W चार्जर में 5th जेनरेशन चिपसेट दिया गया है। कंपनी के अनुसार इसमें कॉम्पेक्ट डिजाइन के साथ बेहतर हीट मैनेजमेंट सिस्टम मिलता है। 

UltraProlink Boost Unity एकसाथ 6 डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है। इसमें चार USB-C पोर्ट, 2 USB-A पोर्ट, USB-C1 पोर्ट, और USB C-2 पोर्ट दिए गए हैं जिसमें 100W आउटपुट मिलता है। USB-C1 और USB-C2 में 100W जबकि USB-C3 और USB-C4 में 65W आउटपुट मिलता है। USB-A पोर्ट में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के अनुसार इसमें स्मार्ट पावर डिस्ट्रीब्यूशन मिलता है। यह 4-लेयर प्रोटेक्शन के साथ आता है जो ओवरचार्जिंग और ओवरहीटिंग को रोकता है। यह BIS सर्टिफाइड है। इसमें AC 100V–240V इनुपट दी गई है। कंपनी ने इसके साथ 12 महीने की वारंटी दी है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  2. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  3. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  4. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  5. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  6. फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!
  7. Bitcoin पर बिकवाली का प्रेशर, 20 महीनों के निचले लेवल पर प्राइस 
  8. IBM ने पेश की दुनिया की पहली सब-1 नैनोमीटर चिप! AI को मिलेगी नई उड़ान ...
  9. Google Finance ऐप पेश, अब मार्केट एक्सपर्ट नहीं AI टूल बताएगा शेयर मार्केट की हलचल, बदल जाएगा निवेश का तरीका
  10. Samsung Galaxy Z Fold 8 की डिस्प्ले से लेकर वजन का हुआ खुलासा, यहां जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »