Oppo F33 5G भारत में लॉन्च हुआ है, जिसमें 7000mAh बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है।
Photo Credit: Oppo
Oppo F33 5G की कीमत 31,999 रुपये से शुरू होती है
Oppo ने भारत में अपनी F सीरीज के तहत Oppo F33 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस 7000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6360 MAX चिपसेट जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, फोन को परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और बैटरी लाइफ को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में यूजर्स को टारगेट करता है। इसके साथ ही Oppo F33 Pro 5G को भी लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है।
कीमत की बात करें तो Oppo F33 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट 34,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 37,999 रुपये में आता है। लॉन्च ऑफर्स के तहत कंपनी 10% इंस्टेंट बैंक कैशबैक दे रही है, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत क्रमश: 28,799 रुपये, 31,499 रुपये और 34,199 रुपये हो जाती है।
इसके अलावा 10% तक UPI कैशबैक, 12 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट और प्री-ऑर्डर पर Enco Buds3 Pro+ को 1,499 रुपये में खरीदने का ऑप्शन भी दिया गया है। फोन Amazon, Flipkart, Oppo स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
Oppo F33 5G में 6.57 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 100% DCI-P3 कलर गैमट और 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 2160Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट भी मिलता है। फोन की मोटाई 8mm है और इसका वजन करीब 189 ग्राम है। डिवाइस MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है और इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ Mali-G57 MC2 GPU, 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह फोन ColorOS 16 पर चलता है, जो Android 16 बेस्ड है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo F33 5G में डुअल रियर कैमरा मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का OV50D40 प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। बैटरी के मामले में यह फोन 7000mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत