Oppo F33 Pro 5G भारत में लॉन्च हुआ है, जिसमें 7000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा मिलता है।
Photo Credit: Oppo
Oppo F33 Pro 5G की इंडिया में कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है
Oppo ने भारत में अपनी F सीरीज के तहत नया Oppo F33 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Oppo F33 5G के साथ पेश किया है। यह डिवाइस 7000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा और MediaTek Dimensity चिपसेट जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, फोन को परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी बैलेंस के साथ डिजाइन किया गया है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में यूजर्स को टारगेट करता है। Oppo ने इसके साथ F33 5G को भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 31,999 रुपये से शुरू होती है।
कीमत की बात करें तो Oppo F33 Pro 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। वहीं इसका 8GB + 256GB वेरिएंट 40,999 रुपये में आता है। यह स्मार्टफोन Flipkart और Oppo India के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। डिवाइस को Misty Forest, Passion Red और Starry Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
लॉन्च ऑफर्स के तहत कंपनी 10% इंस्टेंट बैंक कैशबैक दे रही है। इसके अलावा 10% तक UPI कैशबैक, 12 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट और प्री-ऑर्डर पर Enco Buds3 Pro+ को 1,499 रुपये में खरीदने का ऑप्शन भी दिया गया है। फोन Amazon, Flipkart, Oppo स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
Oppo F33 Pro 5G में 6.57 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह फोन IP66, IP68 और IP69K रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से बचाव के लिए सक्षम माना जाता है।
नया Oppo स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट पर काम करता है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। इसके साथ Mali-G57 MC2 GPU, 8GB LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह डिवाइस ColorOS 16 पर चलता है, जो Android 16 बेस्ड है।
फोटोग्राफी के लिए Oppo F33 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। यह OV50D40 सेंसर, f/1.8 अपर्चर, 76 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस के साथ आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है।
बैटरी के मामले में यह फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है और इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन में Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.4 मिलता है और ये इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है। मोटाई 8.3mm और वजन 194 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!