डिवाइस में 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह फोन Snapdragon 7s Gen 4 SoC से लैस किया गया है।
Photo Credit: Vivo
Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
Vivo T5 Pro 5G को कंपनी ने मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 144Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1600 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। यह फोन Snapdragon 7s Gen 4 SoC से लैस किया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 9020mAh की बैटरी है जिसके साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और सभी फीचर्स के बारे में।
Vivo T5 Pro 5G को कंपनी ने भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। फोन के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये, जबकि टॉप 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। इसे कॉस्मिक ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू कलर वेरिएंट्स में Vivo Official Website से खरीदा जा सकता है।
Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिवाइस में 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह फोन Snapdragon 7s Gen 4 SoC से लैस किया गया है। जिसके साथ में 12GB तक रैम दी गई है और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। फोन ने AnTuTu पर 12 लाख का स्कोर किया है। कंपनी ने इस फोन में 7K VC कूलिंग फीचर दिया है। यह फोन 120 FPS गेमिंग को सपोर्ट करता है।
फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। यह OIS को सपोर्ट करता है। साथ में 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आता है जिस पर OriginOS 6 की स्किन दी गई है। कंपनी ने फोन के साथ 3 साल तक OS अपडेट्स, और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है।
फोन में 9020mAh की बैटरी मिलती है। साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 37 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है। और इसकी बैटरी हेल्थ 5 साल तक बरकरार रहेगी। फोन की मोटाई 8.25mm है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए फोन में IP68/IP69 रेटिंग दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!