इस फोन में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Photo Credit: Vivo
Vivo T5x 5G में 6.76 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है।
Vivo T5x 5G को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। वीवो के इस लेटेस्ट फोन को एमआरपी से भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका है! फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें 7200mAh की विशाल बैटरी दी गई है। फोन को वर्तमान में डिस्काउंट, और बैंक ऑफर लगाकर 10 हजार रुपये से भी अधिक सस्ते में खरीदने का मौका है। vivo T5x 5G फोन पर इस वक्त बेस्ट डील मिल रही है। आइए जानते हैं विस्तार से इस ऑफर के बारे में।
Vivo T5x 5G को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका है। Flipkart पर फोन भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन का MRP Rs 28,999 है। लेकिन ई-कॉमर्स वेबसाइट ने इसे 34% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन की कीमत इसके बाद 18,999 रुपये रह जाती है। फोन पर MRP से सीधा 10 हजार रुपये का डिस्काउंट लिस्टेड है। लेकिन यहां पर कई और ऑफर भी हैं जिनसे इसकी कीमत और ज्यादा कम हो सकती है।
Vivo T5x 5G की खरीद के साथ आप दिया जा रहा बैंक ऑफर लगाते हैं तो इसकी कीमत और ज्यादा कम हो जाती है। फोन को Flipkart Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो 950 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। इससे फोन पर मिल रहा कुल डिस्काउंट लगभग 11000 रुपये तक पहुंच जाता है। ऑफर की और अधिक जानकारी के लिए आप फ्लिपकार्ट ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Vivo T5x 5G में 6.76 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जिसमें 2408×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिप लगी है। फोन में 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक इनबिल्ट UFS 3.1 स्टोरेज मिल जाती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर रन करता है। मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है। इस फोन में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सिक्योरिटी के लिए फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। फोन की मोटाई 8.39mm और वजन 219 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास