भारत में लॉन्च के बाद छाया Realme 16 5G, पुराने मॉडल से 50% ज्यादा बिक्री!

Realme 16 5G की शुरुआती सेल्स में 50% की बढ़त दर्ज की गई है, जिसमें बैटरी और कैमरा फीचर्स ने ध्यान खींचा है।

भारत में लॉन्च के बाद छाया Realme 16 5G, पुराने मॉडल से 50% ज्यादा बिक्री!

Photo Credit: Realme

Realme 16 5G की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Realme 16 5G की सेल्स में 50% तक की बढ़त दर्ज
  • फोन में 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा मिलता है
  • Dimensity 6400 Turbo और AMOLED डिस्प्ले है खासियत
विज्ञापन

Realme ने बताया है कि हाल ही में लॉन्च हुए Realme 16 5G की शुरुआती सेल अपने पिछले मॉडल के मुकाबले 50% ज्यादा रही है। कंपनी के मुताबिक, इस ग्रोथ की वजह फोन के अपडेटेड परफॉर्मेंस और नए डिजाइन फीचर्स में यूजर्स की बढ़ती दिलचस्पी है। यह आंकड़ा दिखाता है कि नया मॉडल मार्केट में तेजी से अटेंशन हासिल कर रहा है और लॉन्च के बाद से इसकी डिमांड मजबूत बनी हुई है।

Realme 16 5G को 2 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया गया था और पहली सेल 6 अप्रैल को शुरू हुई थी। इसकी खासियतों की बात करें, तो लेटेस्ट रियलमी स्मार्टफोन डुअल 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप से लैस आता है। इसमें Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर के साथ 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी ने इसमें कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स भी जोड़े हैं, जैसे रियर सेल्फी मिरर और Aura Ring Flash। 

इसके अलावा “Say Hi” जेस्चर, वॉयस काउंटडाउन, LumaColor IMAGE इंजन, Vibe Master Mode और AI Edit Genie जैसे सॉफ्टवेयर फीचर्स दिए गए हैं, जो फोटो और वीडियो एडिटिंग को आसान बनाने के लिए हैं।

Realme 16 5G में 6.5 इंच AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन MediaTek के Dimensity 6400 Turbo चिपसेट पर काम करता है।

बैटरी के मामले में यह फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो realme 16 5G को IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से बचाव के लिए सक्षम माना जाता है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह डिवाइस realme UI 7.0 पर चलता है, जो लेटेस्ट Android बेस्ड इंटरफेस पर काम करता है।

Realme 16 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है। फोन Air White और Air Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसे Realme की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • IP69-rated design
  • Bright and vibrant 120Hz display
  • Battery can easily last over a day of use
  • कमियां
  • Poor gaming performance
  • Speakers could have sounded better
  • Cropped frame on primary camera
  • Poor overall camera performance
डिस्प्ले6.57 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6400 टर्बो
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1080x2372 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »